Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद में मेला दिखाने के बहाने किशोरी से गैंगरेप, पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को झांसा देकर वारदात को दिया अंजाम, मेहंदीगंज बस स्टैंड से दबोचे गए आरोपी

Ad

 
mirzamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने मेला घुमाने का झांसा देकर मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और रविवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

Ad
Ad

मेला घुमाने के बहाने ले गए आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे गांव के ही दो युवक आकाश उर्फ गोलू और राकेश पटेल उर्फ लूजे उनकी नाबालिग पुत्री को भैरोनाथ क्षेत्र में 'रथयात्रा मेला' दिखाने के बहाने घर से ले गए थे। पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने उसे बहला-फुसला लिया।

Ad

बुआ को बताई आपबीती

आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने किसी से कुछ भी कहने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

शुक्रवार देर रात जब किशोरी रोते हुए घर लौटी, तो उसने अपनी बुआ को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार देर शाम पीड़िता के पिता ने मिर्जामुराद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Ad

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए मिर्जामुराद थाना पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी भाइयों (आकाश और राकेश) को मेंहदीगंज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।