Movie prime
PMC_Hospital

चोलापुर में ट्रॉली चालक की हत्या की आशंका, 23 तारीख से था लापता 

नहर किनारे मिला शव; पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। थाना चोलापुर क्षेत्र के रैचनपुर नहर किनारे मंगलवार सुबह 38 वर्षीय ट्रॉली चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक 23 तारीख से लापता था। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

शव मिलने की सूचना पर चौकी मुर्दहा प्रभारी प्रदुमन राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले पुलिस ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, इसके बाद पहचान हुई। मृतक की पहचान रामधनी राजभर (38), पुत्र राधे राजभर, निवासी सुदीपुर शिवपुर के रूप में हुई।

Ad

बताया जा रहा है कि रामधनी ट्रॉली चलाने का काम करता था और 23 तारीख से घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सुबह नहर किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।