Movie prime
PMC_Hospital

दुस्साहस: एग्जाम देकर कॉलेज से निकले रहे छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। चंदवक (जौनपुर) में एग्जाम देकर कॉलेज से बाहर निकले छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी. गंभीर हालात में छात्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. वहीं, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई है.

Ad

जानकारी के अनुसार श्री गणेश राय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय डोभी के छात्र आदर्श कुमार सिंह 11 वीं का छात्र है. वह शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षा देखकर कॉलेज से बाहर निकला. वह साइकिल स्टैंड पहुंचा तभी बाइक से आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलवाकर छात्र को अस्पताल भिजवाया गया. जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. छात्र को गले मे दाहिनी तरफ गोली लगी है. प्रथमदृष्टया मामला आशनाई से जुड़ा बताया जा रहा है.