Movie prime
PMC_Hospital

'सर इज ऑलवेज सेइंग, यू आर नॉट ब्यूटीफुल'; ज्ञानदीप एकेडमी के हॉस्टल में स्नेहा का अंतिम खत

टूट गया माता-पिता का सपना, सूनी हो गई भाई की कलाई

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। शिक्षा के नाम पर स्कूल में छात्रों का प्रताड़ना हो रहा है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि नगवां (लंका) की शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी स्थित ज्ञानदीप एकेडमी के हॉस्टल में पढ़ने वाली छात्रा के अंतिम खत से साफ जाहिर हो रहा है। हॉस्टल के पांचवीं मंजिल से छात्रा ने कूदकर जान दी है। इस रहस्य से पर्दा तब उठा जब गुरुवार शाम स्नेहा के अभिभावक लंका थाने पहुंचे। अभिभावक के आने के बाद स्नेहा के सुसाइड नोट भी सामने आया। सुसाइड नोट पढ़कर हर किसी की रुह कांप गई।

Ad

टूटी-फूटी ग्रामेटिकल गलतियों के साथ स्नेहा ने दहलाने वाला सुसाइड नोट लिखा है। उसने लिखा है, 'आई ऐम स्नेहा मिश्रा ए हॉस्टलर, आई ऐम गोइंग टु सुसाइडिंग बिकॉज माई कोचिंग टीचर ऐंड वार्डेन ऑफ हॉस्टल, आई होप माई ब्रदर इज ऑलवेज बी हैप्पी ऐंड एंजॉय हिज लाइफ सर इज ऑलवेज सेइंग यू आर नॉट ब्यूटीफुल अग्ली ऐंड वीयरिंग चीप क्लॉथ्स।' आगे लिखा है, 'और एक बात, सर मुझे हमेशा मारते हैं। मैम से झूठी शिकायत करते हैं। सर और मैम भी मुझे टॉर्चर करती हैं। जब सर मुझे मारते हैं तब जान बूझकर मैम भी मेरी बात नहीं सुनती है। मैं चाहती हूं मेरा भाई हॉस्टल में ना रहे। प्लीज, कम से कम वह मां के पास तो रह सके।' इसके आगे भी स्नेहा ने कुछ लिखा था, जो स्पष्ट नहीं है।

बेटी स्नेहा (12) का सुसाइड नोट पढ़कर सीवान (बिहार) जिले के गोपालपुर रतनपुर स्थित बैंजलहां निवासी पिता तारकेश्वर मिश्र और मां आशा फुटफूटकर रोने लगे। स्नेहा अक्सर शिक्षक शैलेश यादव मारपीट की बातें कहती थी, वार्डन प्रीति मिश्रा द्वारा भी टॉर्चर की बात बताई थी। जिसके बाद पिता की तहरीर पर लंका थाने के केस पंजीकृत किया गया है। दोनों शिक्षक लंका पुलिस के गिरफ्त में है। 

बलिया निवासी है आरोपी शिक्षक 

आरोपी शिक्षक शैलेश यादव बलिया का रहने वाला है। वह दुर्गाकुंड में किराए का कमरा लेकर रहता है, वह खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है और 8 हजार रुपए पगार पर स्कूल में पढ़ाता है। वह कुछ जगहों पर कोचिंग भी पढ़ाता है। वहीं वार्डन प्रीति मिश्रा सामनेघाट की रहने वाली है, हॉस्टल की देखरेख के लिए विद्यालय ने उसे हॉस्टल में ही रहने की व्यवस्था दी है। पति से अनबन के कारण प्रीति अपने एक बच्चे के साथ हॉस्टल में ही रहती है।

सुसाइड की ओर इशारा कर रहा था घटनास्थल

छत से छात्रा के गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच से ही आत्महत्या प्रतीत होने लगा था। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के बाद घटना आत्महत्या की ओर इशारा करने लगा। पूरे स्कूल में लगे कैमरे की फुटेज जांची गई। सीढ़ियों पर कोई आता-जाता नहीं दिखा। साथ रहने वाली दोनों छात्राएं भी सो रही थीं। वह अकेले ही जाती दिखी है। चूंकि जिस छत से छात्रा गिरी है, उसकी रेलिंग की ऊंचाई कमर से ऊपर है। इससे कोई नीचे नहीं गिर सकता। जहां से वह गिरी है, पास ही उसकी चप्पल और चुनरी वाला गमछा भी था।