Movie prime
PMC_Hospital

22 लाख का वादा और श्रेया की हत्या: विवेक का साथ देने वाले पुनीत ने मुठभेड़ के बाद खोले राज

विवेक चौबे के साथ श्रेया का रेता था गला, कैब से हुआ था फरार

Ad

 
gbv
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत एक मकान के कमरे में 20 अगस्त को नृशंस  हत्या कर बाथरूम में मिले  श्रेया उपाध्याय के शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल सह-अभियुक्त पुनीत मिश्रा को जखनी के जमुनी तिराहे के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद पूछताछ में उसने 22 लाख रुपये लेकर हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है।

Ad
Ad

CCTV फुटेज और कैब ड्राइवर से मिला सुराग

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजातालाब की रहने वाली श्रेया उपाध्याय के परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी विवेक चौबे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए एसओजी और रोहनिया थाने की 4 टीमों का गठन किया गया।

Ad

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान 18 अगस्त की एक फुटेज मिली। फुटेज में विवेक चौबे और श्रेया के मूवमेंट के साथ एक अन्य युवक मकान की छत पर घूमता दिखाई दिया। करीब 18-19 मिनट बाद विवेक और वह अज्ञात युवक बाहर निकले। विवेक बाइक से और दूसरा युवक एक कैब से रवाना हुआ।

Ad

Ad

पुलिस ने कैब के ड्राइवर (निवासी रमईपुर) का पता लगाकर उससे पूछताछ की, जिसने उस युवक का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। सीडीआर (CDR) और आईपीडीआर (IPDR) की जांच में आरोपी की पहचान पुनीत मिश्रा के रूप में हुई, जो चुनार में अपने मामा के घर रहता था। घटना के समय उसकी लोकेशन भी मौके पर पाई गई। इसके बाद पुनीत मिश्रा को मामले में नामजद किया गया।

पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपी पुनीत मिश्रा जखनी के जमुनी तिराहे के पास देखा गया है और रमईपुर मोड़ की तरफ जा रहा है। घेराबंदी कर जब पुलिस टीम ने उसे रुकने के लिए कहा, तो उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में पुनीत के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

22 लाख रुपये में तय हुआ था मर्डर का सौदा

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद की गई पूछताछ में पुनीत मिश्रा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि विवेक चौबे उसका पुराना दोस्त है। विवेक ने श्रेया उपाध्याय की हत्या में मदद करने के बदले उसे 22 लाख रुपये देने का वादा किया था। लालच में आकर दोनों ने मिलकर श्रेया की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पुनीत मिश्रा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।