Movie prime
PMC_Hospital

अवैध गतिविधियों की सूचना पर फ्लैट में पुलिस की रेड, 2 उज्बेकिस्तानी युवतियां पकड़ी गईं

न पासपार्ट का पता न ही वीजा मिला, डॉक्टर और उसके साथी पर विदेशी अधिनियम समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Ad

 
lucknow news
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

लखनऊ, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक फ्लैट में रेड मारी। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में पुलिस की छापेमारी के दौरान उज्बेकिस्तान की दो युवतियों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें कहा गया था कि फ्लैट में कथित रुप से विदेशी युवतियां अवैध कार्यों में लिप्त है। 
पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट में रह रहीं दोनों विदेशी युवतियां किसी वैध दस्तावेज़ के बिना पाई गईं। पुलिस को न पासपोर्ट मिला, न ही वीजा दस्तावेज। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं और उन्हें लखनऊ में रहने के लिए डॉ. विवेक गुप्ता नामक व्यक्ति और उसके साथी अर्जुन राणा उर्फ त्रिजिनराज ने व्यवस्था दी थी।

Ad
Ad


पकड़ी गई युवतियों ने यह भी बताया कि वे भारत आने से पहले उज्बेकिस्तान निवासी लोयोला नामक व्यक्ति के संपर्क में थीं, जिसने उन्हें भारत भेजा था। भारत आकर उनकी मुलाकात डॉक्टर और उसके कथित एजेंट से हुई जिन्होंने उनके लिए फ्लैट की व्यवस्था कर दी ।
दरोगा महेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विदेशी अधिनियम, धोखाधड़ी, और विदेशी पंजीकरण अधिनियम के तहत डॉ. विवेक गुप्ता और अर्जुन राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और भी कई नाम उजागर हो सकते हैं।

Ad
life line hospital new