Movie prime
PMC_Hospital

Police Encounter: यूपी में 1 लाख के इनामी बदमाश सोनू पासी मुठभेड़ में ढेर, 48 संगीन केस थे रजिस्टर्ड 

SHO की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

Ad

 
Police encounter in Gonda
WhatsApp Group Join Now

Ad
गोंडा, यूपी में एक लाख के इनामी बदमाश सोनू पासी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। हत्या, लूट और डकैती जैसे 48 केसों में वांक्षित सोनू ने SHO पर चलाई थी गोली।
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बड़ा एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक लाख के इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भूरे को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। सोमवार देर रात उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सनौली मोहम्मदपुर इलाके में यह मुठभेड़ हुई।
बुलेटप्रूफ जैकेट से बची SHO की जान
मुठभेड़ के दौरान बदमाश सोनू पासी ने SHO नरेंद्र राय पर गोली चला दी थी, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी और उनकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस के अनुसार, जब घेराबंदी की गई तो सोनू ने खुद को फंसता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।
Ad
48 से अधिक संगीन मुकदमें थे दर्ज
पुलिस ने बताया कि सोनू पासी पर हत्या, लूट, डकैती, डकैती के दौरान हत्या समेत 48 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह पिछले महीने 24 अप्रैल को डिक्सर गांव में हुई चोरी के दौरान हत्या के मामले में वांछित था। इस वारदात में उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन सोनू फरार चल रहा था।
life line hospital
सटीक मिली थी मुखबिर से सूचना 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनू सनौली मोहम्मदपुर इलाके में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।