Movie prime
PMC_Hospital

10 वर्षीय मासूम की हत्या: मां के प्रेमी ने दोस्त संग रची साजिश, मुठभेड़ में आरोपी घायल

अवैध संबंध का राजफाश होने से डरकर की हत्या, बच्चे के लापता होने पर मां ने दर्ज करवाया था अपहरण

Ad

 
Ramnagar News
WhatsApp Group Join Now

Ad

मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था बच्चा

सर्विलांस से हुआ खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश, मुठभेड़ में घायल

वाराणसी, भदैनी मिरर। रामनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मां के प्रेमी ने अवैध संबंध का राजफाश होने के डर से 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। वारदात में प्रेमी के साथ उसका दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जुर्म कबूलने के बाद घटनास्थल पर ले जाते समय पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया।
अवैध संबंध और हत्या की साजिश
रामनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पति की मौत दो साल पहले हो चुकी थी। वह अपने 10 वर्षीय बेटे सूरज शर्मा और 6 साल की बेटी के साथ रहती थी। इस दौरान महिला का गोलाघाट निवासी फैजान से अवैध संबंध हो गया। बीते दिनों सूरज ने अपनी मां को प्रेमी फैजान के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। राज खुलने के डर से फैजान ने सूरज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
Ad
बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गया मैदान
सोमवार शाम फैजान ने सूरज को बहाने से बावन बीघा मैदान में बुलाया। वहां पहले से मौजूद फैजान का दोस्त राशिद (निवासी गोलाघाट) भी था। दोनों ने मिलकर सूरज की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मैदान में ही छिपा दिया।

रात में दर्ज हुआ अपहरण का केस

रात करीब डेढ़ बजे बच्चे की मां ने रामनगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सर्विलांस टीम की मदद से फैजान व राशिद को दबोच लिया। थाने में पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात स्वीकार की।
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. के मुताबिक, घटनास्थल की तस्दीक के लिए पुलिस दोनों आरोपियों को बावन बीघा मैदान ले जा रही थी। इसी दौरान फैजान ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि राशिद को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।