Movie prime
PMC_Hospital

गुजरात से आई महिला की चेन ले उड़े उचक्के, जांच में जुटी पुलिस

एसीपी कार्यालय के समीप की घटना, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। बेखौफ बदमाशो ने एक बार फिर पुलिस की चुनौती दे दी है। सोमवार देर शाम दर्शन-पूजन करने पहुंची गुजरात की महिला संग पल्सर सवार बदमाशो ने उसके गले से चेन नोच ली। घटना तब हुई जब महिला टोटो से अपने गंतव्य को जा रही थी।

 

 

जानकारी के अनुसार गुजरात की रहने वाली सुष्मिता सोमवार देर शाम टोटो से अपने परिवार संग गंतव्य को जा रही थी। टोटो जैसे ही एसीपी कार्यालय से थोड़ा आगे इस्कॉन टेम्पल पहुंचा वैसे ही काली पल्सर सवार दो बदमाशो ने झपट्टा मारकर चेन नोच लिया। घटना की सूचना जैसे ही कंट्रोल रुम के माध्यम से मिली, पुलिस हरकत में आ गई। महिला ने बताया कि उसके गले में और भी आभूषण थे, लेकिन एक चेन करीब 5 ग्राम की बदमाशाें ने नोच ली।

Ad

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड संदीप कुमार सिंह पहुंचे। महिला से जानकारी जुटाकर चौकी प्रभारी कमांड सेंटर पहुंचकर आरोपी की शिनाख्त में जुट गए है। घटना के बाद एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हुआ है, साथ ही पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लगाया है।