Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जापुर की बिरहा गायिका सरोज सरगम गिरफ्तार, मां दुर्गा पर विवादित टिप्पणी से भड़के हिंदू संगठन 

विवादित वीडियो हटवाया गया, यूट्यूब चैनल से सभी वीडियो डिलीट, हिंदू संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, अब तक आठ मुकदमे दर्ज

Ad

 
बिरहा गायिका सरोज सरगम गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Ad

मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही मिर्जापुर की बिरहा गायिका सरोज सरगम ने सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर दिया कि वह पुलिस हिरासत में पहुंच चुकी है। मां दुर्गा पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने सरोज और उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार किया है। सरोज के खिलाफ मिर्जापुर समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। कुछ एफआईआर मध्य प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों में भी दर्ज की गई हैं।

Ad
Ad


हिंदू संगठनों में आक्रोश

बिरहा गायिका सरोज सरगम गिरफ्तार
सरोज सरगम ने अपने यूट्यूब चैनल पर बिरहा गाते हुए महिषासुर और मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस वीडियो के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष माता सहाय मिश्र ने सरोज की गिरफ्तारी की मांग की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad


विवादित वीडियो 


पुलिस जांच में पता चला कि सरोज के यूट्यूब चैनल ‘Saroj Sargam Mirzapur’ पर विवादित वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो के थंबनेल पर हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक शब्द भी लिखे हुए थे। साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई के बाद वीडियो हटा दिया गया। सरोज के चैनल पर करीब 64 हजार सब्सक्राइबर और 40 से ज्यादा वीडियो अपलोड थे। गिरफ्तारी के बाद चैनल के सभी वीडियो हटा दिए गए हैं।

Ad

पुलिस की कार्रवाई

मिर्जापुर एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि सरोज और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है और उनके परिवार के सदस्यों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक कंटेंट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।