Movie prime
PMC_Hospital

दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: खेत में मिला सड़ा-गला शव

बिना नंबर प्लेट वाले टेंपो और सीसीटीवी फुटेज से सुलझी गुत्थी; नशीली हालत में दरिंदगी के बाद भेद खुलने के डर से की हत्या

Ad

 
dfr
WhatsApp Group Join Now

Ad

 नई दिल्ली (स्वरूप नगर) / भदैनी मिरर:  देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई और शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और एक संदिग्ध टेंपो के जरिए वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए एक बालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए नाबालिगों में मृतका की एक सहेली भी शामिल बताई जा रही है।

Ad

खेत में सड़ी-गली हालत में मिला था शव

बाहरी उत्तरी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl. DCP) लोकेश्वरन आर ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना पुलिस को कुशक रोड, लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत में एक अज्ञात लड़की का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी का शव काफी हद तक सड़ा-गला मिला, जिसे आवारा कुत्तों ने भी नुकसान पहुंचाया था। शव की हालत ऐसी थी कि उसकी तत्काल पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

Ad

बिना नंबर प्लेट के 'टेंपो' से मिला सुराग

अंधे कत्ल की जांच में जुटी पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक दूर लगे कैमरे में 10-11 सितंबर की दरमियानी रात एक कार के पीछे बिना नंबर प्लेट वाला टेंपो गुजरता दिखाई दिया, जिस पर एक विशेष प्रतीक (सिंबल) बना हुआ था।

Ad

इसी खास निशान के आधार पर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर टेंपो को ढूंढ निकाला। टेंपो चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी वारदात का सच सामने आ गया।

शराब के नशे में दरिंदगी, शिकायत के डर से ली जान

टेंपो चालक ने बताया कि 10-11 सितंबर की रात चार लोग (तीन नाबालिग और एक बालिग) उसे ले गए थे। बालिग आरोपी की पहचान स्वरूप नगर के खड्डा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई। वहीं तीन नाबालिग आरोपियों (उम्र 16 से 17 वर्ष) में से एक मृतका की परिचित/दोस्त है।

पुलिस जांच के अनुसार, सभी आरोपी शराब के अत्यधिक नशे में थे। वे किशोरी को झांसा देकर टेंपो से कुशक रोड स्थित सुनसान खेत में ले गए, जहां उन्होंने नशीली हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब किशोरी ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुदामा को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।