Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर शराब की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

ट्रेन से बिहार ले जा रहा था शराब 

Ad

 
News Photo
WhatsApp Group Join Now

Ad

Bhadaini Mirror

वाराणसी, भदैनी मिरर। रेलवे स्टेशन कैंट वाराणसी पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 48 पाउच '8 पीएम स्पेशल व्हिस्की' बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 5,760 रुपये आंकी गई है।

Ad
Ad
life line hospital
इंस्पेक्टर जीआरपी हेमंत सिंह ने बताया कि 4 मई की शाम 4 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 (काशीछोर सिमेंटेड ब्रेंच) पर चेकिंग के दौरान टीम ने झूमरी तलैया (कोडरमा) झारखंड निवासी अनमोल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक काले रंग के पिट्ठू बैग में 48 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिनकी बाजार कीमत करीब 5,760 रुपये है। जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में केस रजिस्टर्ड कर न्यायालय चालान कर दिया। फिलहाल अनमोल का कोई पुराना अपराधिक इतिहास नहीं मिला है। 
Ad
Navneeta
गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल टीम
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह, दरोगा धनञ्जय मिश्रा, हेड कांस्टेबल दानिश, अश्वनी कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, इसके अलावा सीआईबी लखनऊ पोस्ट वाराणसी के हेड कांस्टेबल फूलचन्द्र यादव और आरपीएफ पोस्ट वाराणसी के कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे।
Ad