Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी के शिवपुर और कैंट में चोरी करने वाला अरेस्ट, 10.44 लाख नगद सहित आभूषण बरामद

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। शिवपुर और कैंट के बंद मकान में चोरी की घटना करने वाले आरोपी को शिवपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को फैन्टेसिया वाटर पार्क जाने वाली रोड थाना शिवपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मो. इस्लाम को गिरफ्तार कर 10लाख 44 हजार 970 रुपये नगद के साथ ही चोरी के आभूषण और 2 मोबाईल फोन बरामद किया है. घटना का खुलासा डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा और एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने किया.

Ad

डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. इस्लाम जैतपुरा का निवासी है. ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत इसको गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने शिवपुर में दो और कैंट थाना क्षेत्र में एक मकान को निशाना बनाया है. माँ वैस्णों कालोनी कठवतियाँ शिवपुर में महाकुंभ स्नान करने गया था, 26 जनवरी को जब परिवार वापस आया तो उनके मकान के मेनगेट का ताला टूटा था. उनके मकान में चोरी हुई थी. इसी तरह खुशहाल नगर कलोनी सेक्टर बी लेन नं0 2 थाना शिवपुर में एक परिवार मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ गया था, जब वह 7 फ़रवरी को पहुंचे तो उनके दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ है और घर के अंदर का भी कुंडा टूटा हुआ है. इनके घर से 7-8 लाख रुपए नगद और आभूषण चोरी गया था. इसके अलावा कैंट थाने में भी एक चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

https://twitter.com/Bhadaini_Mirror/status/1890012880109744173

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात में चोरी करने की फिराक में इधर-उधर घूमता रहता है. उसने बताया कर्ज अधिक होने के कारण चोरी के कुछ पैसे खर्च हो गए. तीनो चोरी के कुछ सोने-चांदी के गहनो को राहगीरों के हाथ बेच दिया है. बताया कि महाकुंभ के दौरान बनारस में चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद है, इसीलिए वह शहर के अंदर न जाकर चोरी किये माल को बेचने के लिए शहर से बाहर जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में दरोगा अंकुर कुशवाहा, हेड कॉन्टेबल राजेश सिंह, रामअवतार पाल, अजय सिंह, संजय यादव और ज्ञानेन्द्र शामिल रहे.

वाराणसी के शिवपुर और कैंट में चोरी करने वाला अरेस्ट, 10.44 लाख नगद सहित आभूषण बरामद