Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में रील बनाने के चक्कर में बीच सड़क दबंगई दिखाने वालों की निकली हेकड़ी, पुलिस ने थार सवार 4 युवकों को किया गिरफ्तार

बीच सड़क पर मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल, जनता ने पुलिस से की थी कार्रवाई की मांग

Ad

 
Sigra
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने और रील्स में खुद को 'दबंग' दिखाने का भूत आज के युवाओं पर इस कदर हावी है कि वे कानून की धज्जियां उड़ाने से भी नहीं हिचक रहे। ऐसा ही एक ताजा मामला वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र से सामने आया है, जहां थार वाहन के साथ सड़क के बीचों-बीच रील बनाने को लेकर कुछ युवकों में तीखी कहासुनी और हाथापाई हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई सिगरा थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Ad

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

सिगरा थाना अंतर्गत मलदहिया मार्ग पर 4-5 युवक रील बनाने के दौरान आपस में भिड़ गए थे। बीच सड़क पर हुई इस हाथापाई और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, जिसके बाद नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला। वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

Ad

A post shared by Bhadaini Mirror (@bhadainimirrornews)

वीडियो फुटेज से हुई पहचान, 4 गिरफ्तार

सिगरा पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे चेहरों और फोटो के जरिए आरोपियों की पहचान की और उन्हें मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत विधिक कार्रवाई की है।

Ad

Ad


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी:
 

  1. शनि (पुत्र सूर्यभान) निवासी: मीरापुर बसही, थाना कैंट, वाराणसी
  2.  हर्ष गुप्ता (पुत्र नवनीत गुप्ता) निवासी: गोला, थाना कोतवाली, वाराणसी
  3.  फैज खान (पुत्र आसिफ खान) - निवासी: लोहटिया, थाना कोतवाली, वाराणसी
  4.  मो. नफीस (पुत्र मो. नसीम) - निवासी: कचहरी, थाना कैंट, वाराणसी


सड़क पर शांति व्यवस्था बहाल


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घटना के बाद मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रील्स के चक्कर में युवा न केवल अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि इस तरह की हरकतों से खुद के साथ-साथ अपने परिजनों की भी फजीहत करा रहे हैं।