Movie prime
PMC_Hospital

अयोध्या में दबंगों ने पीट-पीटकर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटे को बचाने के लिए ऊपर लेट गई मां, लगाती रही गुहार

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

अयोध्या: खंडासा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। महुआ गांव में दबंगों ने मां-बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से तब तक हमला किया जब तक दोनों ने दम नहीं तोड़ दिया। इस दर्दनाक हमले में बेटा प्रेमनाथ (22) और उसकी मां कुंता देवी की जान चली गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ad
Ad

घटना रात करीब 10:30 बजे की है जब प्रेमनाथ तेरहवीं से लौट रहा था। घर के बाहर ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बर्बरता से मारने लगे। बेटे की चीखें सुनकर मां कुंता देवी बाहर आईं और अपने बेटे को बचाने की कोशिश में उसके ऊपर लेट गईं। उन्होंने हाथ जोड़कर हमलावरों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन दबंगों ने उनकी एक न सुनी।

Ad

चीख-पुकार सुनकर प्रेमनाथ के छोटे भाई दीनानाथ और उसकी पत्नी अनिता भी बाहर दौड़े, लेकिन उन्हें भी नहीं बख्शा गया। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Ad

डॉक्टरों ने मां कुंता देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रेमनाथ की हालत बिगड़ने पर उसे पहले दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

life line hospital

पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में मृतक की भाभी की शिकायत पर सोनू, हृदयराम समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और गांव में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग भय के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।