Movie prime
PMC_Hospital

रामपुर में हैवान बना पति! जमीन बेचने से मना करने पर पत्नी के हाथ-पैर बांधा और प्राइवेट पार्ट में करंट देकर मार डाला

1 बीघा जमीन के विवाद में हैवानियत, शव गांव ले जाकर रची झूठी कहानी, आरोपी पति गिरफ्तार

Ad

 
Rampur
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

रामपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां जमीन बेचने के विवाद में एक पति हैवान बन बैठा। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी के साथ पहले जमकर मारपीट की और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर बिजली का करंट लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की तत्परता से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

Ad
Ad

1 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

यह खौफनाक मामला केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव का है। गांव निवासी इसरार उर्फ गुड्डू का निकाह साल 2013 में नसरीन के साथ हुआ था। दोनों के पांच बच्चे हैं। नसरीन के माता-पिता के इंतकाल के बाद उसे मायके से पैतृक संपत्ति में जमीन मिली थी। बाद में उसने अपनी बहन के हिस्से की जमीन भी खरीद ली थी, जिससे उसके पास कुल 1 बीघा जमीन हो गई थी।

Ad

नसरीन के परिजनों का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले इस जमीन को बेचने का लगातार दबाव बना रहे थे। हालांकि, नसरीन अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए जमीन बेचने के खिलाफ थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन कलह और प्रताड़ना का दौर चलता था।

देर रात विवाद के बाद दी दर्दनाक मौत

Ad

Ad

14 अगस्त की देर रात (करीब 2 बजे) जमीन को लेकर एक बार फिर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने नसरीन के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए और बिजली का तार जोड़कर उसे जोरदार करंट लगा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

शव गांव ले जाकर रची झूठी कहानी

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी इसरार एक किराए की गाड़ी से अपनी पत्नी के शव को भटपुरा तारन गांव ले गया। शनिवार सुबह उसने ग्रामीणों के सामने मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हुए दावा किया कि नसरीन की मौत बिजली का करंट लगने से हुए एक हादसे में हुई है। हालांकि, ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत केमरी थाना पुलिस को सूचित कर दिया।

6 लोगों पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति इसरार, ससुर हनीफ, ननद बब्बो व रफत और ननदोई इस्तेकार व नूर आलम समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति इसरार उर्फ गुड्डू को हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मौके से वारदात में इस्तेमाल पंखे का बिजली का तार, फटी पॉलीथीन और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।