Movie prime
PMC_Hospital

गाजियाबाद: थाने के गेट पर युवक को चार गोलियां मारकर हत्या, आरोपी 15 दिन पहले ही छूटा था जेल से

कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, थाने के सामने ही अजय और मोंटी ने रवि शर्मा को गोली मार दी; हत्या से सनसनी

Ad

 
News Gaziabad
WhatsApp Group Join Now

Ad
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाने के बाहर बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात थाने की चौखट पर हुई, जिससे न केवल पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, बल्कि आम लोगों में भय और गुस्सा भी फैला है।
मृतक युवक की पहचान रवि शर्मा (35) के रूप में हुई है, जो मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क रावली का निवासी था। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात रवि शर्मा का कार निकालने को लेकर अजय चौधरी और मोंटी से विवाद हो गया था। इसके बाद अजय अपने साथियों के साथ रवि के घर पहुंचा, मारपीट की और फायरिंग भी की।
Ad
रवि शर्मा अपने भाई विकास के साथ मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे अजय और मोंटी ने थाने के गेट पर ही रवि पर चार गोलियां दाग दीं। गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी अजय चौधरी
पुलिस जांच में सामने आया कि अजय चौधरी हाल ही में रेप के एक मामले में 6 महीने जेल में बंद था और 15 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। गांव की एक लड़की से रेप के केस में उसे जेल भेजा गया था। बाहर आते ही वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया।
भाई विकास की आपबीती: "हमने पुलिस को बताया था, फिर भी..."
रवि के भाई विकास शर्मा ने भावुक होकर बताया कि "रात में अजय और मोंटी से भाई का विवाद हुआ था। वो घर आकर मारपीट और फायरिंग कर गए। हमने 112 नंबर पर कॉल किया, फिर थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गए। लेकिन मोंटी और अजय पहले से गेट पर खड़े थे। जैसे ही पहुंचे, अंधेरे में गोलियां चला दी गईं। मैं भाग गया, लेकिन जब लौटा तो भाई खून में लथपथ पड़ा था। पुलिस को बताया भी, लेकिन हमलावर भाग निकले।"
life line hospital