Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य से मारपीट, सीढ़ियों से घसीटकर घर में ले गए आरोपी;CCTV फुटेज वायरल


भेलूपुर के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर गिरी नगर कॉलोनी की घटना; CCTV फुटेज वायरल, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज**
 

Ad

 
Bhelupur
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पीड़ित को सीढ़ियों से घसीटते हुए घर के अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
Ad


सीढ़ियां चढ़कर घर जा रहे थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार महमूरगंज स्थित बिरदोपुर गिरी नगर कॉलोनी निवासी लकी चंदानी ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य बलराम दास उसी बिल्डिंग में रहते हैं। सोमवार की शाम वह सीढ़ियां चढ़कर अपने घर जा रहे थे।

Ad

आरोप है कि इसी दौरान लविश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी ने उन्हें रोक लिया और पकड़कर सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे गिरा दिया।


घसीटकर घर में ले जाने और मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक आरोपी बलराम दास को जबरन अपने घर के अंदर ले गए, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बताया गया कि इस दौरान लविश के हाथ में लोहे की रॉड थी, जबकि संजय और काजल ने लात-घूंसों से बलराम दास के सीने और शरीर पर हमला किया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान लविश ने तकिए से बलराम दास का मुंह दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। शिकायतकर्ता के अनुसार बलराम दास दिल के मरीज हैं और ऐसी स्थिति में उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

Ad


CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को सीढ़ियों से घसीटते हुए अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
भेलूपुर पुलिस ने लकी चंदानी की तहरीर के आधार पर लविश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।