Movie prime
PMC_Hospital

BHU से साइकिल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लंका थाना पुलिस ने बीएचयू कैंपस में चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को दबोचा

Ad

 
dr
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) कैंपस और आसपास के क्षेत्रों से साइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का लंका थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 3 शातिर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अलग-अलग कंपनियों की कुल 12 चोरी की साइकिलें बरामद की गई हैं।

Ad

अकेला बाबा मंदिर मार्ग से हुई गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) और सहायक पुलिस आयुक्त (भेलूपुर) के निर्देशन में लंका पुलिस की टीम गश्त पर थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर लंका थाना प्रभारी की टीम ने बीएचयू कैंपस स्थित 'अकेला बाबा मंदिर' वाले रास्ते के पास से तीनों अभियुक्तों को समय करीब 23:50 बजे (23 सितंबर) हिरासत में लिया।

Ad

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों अभियुक्त जनपद वाराणसी के थाना फूलपुर क्षेत्र के निवासी हैं:

  1. सूरज कन्नौजिया (20 वर्ष) पुत्र नागेंद्र कन्नौजिया, निवासी- थाने रामपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी। (पूर्व में भी लंका और फूलपुर थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज)।

  2. शिवम कुमार (20 वर्ष) पुत्र स्व. बाबूलाल सरोज, निवासी- ग्राम बरजी नएपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी।

  3. सोहम रंगीले मिश्रा (19 वर्ष) पुत्र रंगीले मिश्रा, निवासी- ग्राम थाने रामपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी। (पूर्व में मारपीट व लूट के मामले दर्ज)।

बीएचयू कैंपस से चुराकर राहगीरों को बेचने की थी योजना

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बीएचयू कैंपस से ही साइकिलें चुराते थे। चोरी की गई साइकिलों को वे चलते-फिरते राहगीरों को कम दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस की भनक लगते ही वे भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें धर दबोचा।

Ad

इस संबंध में लंका थाने पर मु0अ0सं0 0489/2026 धारा 317(2) बी०एन०एस० (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामद साइकिलों का विवरण (कुल 12 अदद):

  1. SUNCROSS (नीला व काला)

  2. STRYDER KRUEGER (भूरा व काला)

  3. AVON GAMER APEX (संतरी व काला)

  4. TOSCANO SUNCROSS (आसमानी नीला व काला)

  5. AEROJET STRYDER (भूरा)

  6. ORBITER STRYDER (काला)

  7. STRYDER MAGNET (हरा)

  8. RALEIGH e-BIKE (ग्रे व काला)

  9. HARDTAIL (काला)

  10. HERCULES (काला व सफेद)

  11. ALICE UNICROSS (गुलाबी)

  12. AVON (सैफरन/केसरिया)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में लंका थाना के प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार, बीएचयू चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सौरभ तिवारी, उप-निरीक्षक अनिल कुमार, तथा कांस्टेबल प्रमोद कुमार (प्रथम), रंगराजन, रामभवन प्रजापति एवं रामबाबू शामिल रहे।