Movie prime
PMC_Hospital

किन्नर से इश्क के चक्कर में 3 बच्चों के पिता ने पत्नी को दिया 'तीन तलाक', SSP दफ्तर पहुंची पीड़िता

पति के मोबाइल में मिली किन्नर संग आपत्तिजनक फोटो और वीडियो; विरोध करने पर मारपीट कर बच्चों व पत्नी को छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी।

Ad

 
Muslim Mahila
WhatsApp Group Join Now

Ad

क्राइम डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोहल्ले में एक शख्स अपनी पत्नी को 'तीन तलाक' देकर और तीन छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर एक किन्नर के साथ फरार हो गया। पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ad

दोस्त बताकर घर लाता था किन्नर, मोबाइल से खुला राज

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति अक्सर एक किन्नर को घर लाता था और उसे अपना दोस्त बताता था। हालांकि, दोनों के हाव-भाव और बातचीत देखकर महिला को उन पर शक हुआ। महिला ने जब पति के मोबाइल की जांच की, तो उसमें पति और किन्नर की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए।

Ad

विरोध करने पर मारपीट, फिर दे दिया तीन तलाक

महिला का आरोप है कि जब उसने पति और किन्नर के अवैध संबंधों का विरोध किया, तो घर में रोज-रोज कलह होने लगी। पति उसके साथ आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने लगा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया और बच्चों व घर को छोड़कर किन्नर के साथ कहीं रफूचक्कर हो गया।

Ad

गंभीर आर्थिक संकट में फंसा पीड़ित परिवार

पति के चले जाने के बाद से पीड़ित महिला और उसके तीन मासूम बच्चे गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। महिला का कहना है कि उसके पास बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसे नहीं बचे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब पति का कोई सुराग नहीं मिला, तो वह अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो गई।

एसएसपी ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीड़ित महिला की शिकायत सुनी और शहर कोतवाली पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।