लव मैरेज के बाद भी पत्नी को दी खौफनाक मौत, पति थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण, बोला- लाश कमरे में पड़ी है
अवैध संबंध के शक में पति ने रेत दिया पत्नी का गला
Jun 4, 2025, 11:41 IST
WhatsApp
Group
Join Now
यूपी, भदैनी मिरर। सहजनवा (गोरखपुर) में सो रही पत्नी का गला रेतकर पति ने खौफनाक मौत दी। पत्नी लगातार चिल्लाती रही लेकिन पत्नी के ऊपर ऐसी सनक सवार थी कि उसने एक नहीं सुनी। हत्या के बाद पति खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर पुलिस से बोला- साहब कमरे में लाश पड़ी है, उठा लो। सूचना मिलते ही सहजनवा थाने में हड़कंप मच गया, फॉरेंसिक टीम के साथ थानेदार मौके की ओर दौड़ पड़े। शव को कब्जे में लिया और आरोपित पति से हत्या में प्रयोग धारदार हथियार बरामद किया।
घर से भागकर की कोर्ट मैरेज
बाहीलपार (सहजनवा) गोरखपुर निवासी अंगद शर्मा का गांव की ही नेहा से प्रेम प्रसंग था। उनकी प्रेम कहानी परिजनों को स्वीकार न थी, लेकिन दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई थी। दो वर्ष पहले दोनों घर से भागे और कानून का सहारा लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। कोर्ट मैरेज के बाद दोनों बाहर चले गए।


दो महीने पहले फिर गांव लौटे
कोर्ट मैरेज के बाद अंगद को फिर गांव की याद आई तो वह दो महीने पहले गांव आया। सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ पिपरा में बुद्धिराम के मकान में प्रथम तल पर किराए का कमरा लिया और दोनों रहने लगे। अंगद रोजगार के लिए पेंट पालिश का काम करने कर्नाटक चला गया। इधर नेहा अकेले रहने लगी।

कमरे से चिखने की आने लगी आवाज
कर्नाटक से करीब 20 दिन पहले अंगद वापस लौट आया। बुधवार सुबह करीब 6 बजे कमरे से अचानक नेहा के चीखने की आवाज आने लगी। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे की ओर भागे तो फर्श पर फैला खून देखकर दंग रह गए। शरीर के आधे अंग का कपड़ा भी गायब था। लोग कुछ समझ पाते नेहा दम तोड़ चुकी थी।

अवैध संबंध के शक में हत्या
उधर, हत्या करने के बाद अंगद सीधे थाने पहुंचा। आत्मसमर्पण कर घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित पति से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अंगद ने अवैध संबंध के शक में मौत के घाट उतारा है।
एसओ महेश चौबे ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। सूचना पर नेहा के स्वजन भी पहुंच गए है।
