Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, GST अधिकारी के घर ढाई करोड़ की चोरी करने वाला गोली लगने से गिरफ्तार

दोपहर 12 बजे डीसीपी वरुणा करेंगे बड़ा खुलासा

Ad

 
shivpur encounter
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: धर्मनगरी काशी के शिवपुर थाना क्षेत्र के ऊंदी इलाके में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच तड़के भीषण मुठभेड़ हो गई। वाराणसी एसओजी (SOG) और शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस बल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Ad
Ad

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से भाग रहे उसके एक अन्य साथी को एसओजी के जवानों ने दौड़ाकर दबोच लिया।

एसओजी प्रभारी को मिली थी सटीक सूचना

जानकारी के अनुसार, वाराणसी एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह को मुखबिर से इलाके में शातिर बदमाशों के आने की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम और शिवपुर पुलिस के साथ मिलकर ऊंदी के पास तगड़ी घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध बदमाश वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन खुद को फंसता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जबाबी करवाई में विशाल के दाहिने पैर में पुलिस की गोली जा लगी। जिसके बाद पुलिस ने चोर को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीँ उसका साथी रोहित भागने की कोशिश के दौरान दबोचा गया है। घायल बदमाश विशाल के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

Ad

शिवपुर में GST अधिकारी के घर हुई ढाई करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड!

पुलिस की इस कामयाबी के साथ ही पिछले दिनों शिवपुर थाना क्षेत्र में हुई एक बहुत बड़ी चोरी की वारदात का भी खुलासा हो गया है। पकड़े गए बदमाश विशाल ने ही शिवपुर के तरना चौकी अंतर्गत गणेशपुर में रहने वाले एक जीएसटी (GST) अधिकारी के बंद मकान को अपना निशाना बनाया था।

Ad
  • सूने मकान में बोला था धावा: जिस वक्त यह वारदात हुई, जीएसटी अधिकारी का परिवार एक तेरहवीं के सिलसिले में बिहार गया हुआ था।

  • पांच कमरों के तोड़े ताले: शातिर चोरों ने बंद मकान के पांच कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर पूरी गृहस्थी को खंगाल डाला था।

  • ढाई करोड़ की सनसनीखेज चोरी: चोरों ने इस बंद मकान से करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने और भारी मात्रा में कैश उड़ाकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी।

दोपहर 12 बजे डीसीपी वरुणा करेंगे बड़ा खुलासा

इस हाई-प्रोफाइल मुठभेड़ और करोड़ों की चोरी के खुलासे को लेकर वाराणसी पुलिस आज आधिकारिक मुहर लगाने जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी वरुणा जोन ने आज दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस प्रेस वार्ता में बरामदगी, चोरी के पूरे नेटवर्क और गिरफ्तार बदमाशों के अन्य साथियों को लेकर बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।