Movie prime
PMC_Hospital

Elvish Yadav House Firing Case : गुरुग्राम पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, फायरिंग करने वाले अपराधियों के लिए की थी बाइक की व्यवस्था

Ad

 
Elvish
WhatsApp Group Join Now

Ad

गुरुग्राम। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरीदाबाद से एक और आरोपी को दबोचा है। इस मामले में पहले ही एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

बाइक उपलब्ध कराने वाला निकला आरोपी

Ad

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि यह आरोपी फायरिंग करने वाले अपराधियों के लिए मोटरसाइकिल का इंतजाम करता था। आरोपी की पहचान जतिन (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते दो महीने से गुरुग्राम में रहकर रैपीडो बाइक टैक्सी चलाता था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunny Valley

पहले आरोपी का हुआ था एनकाउंटर

इससे पहले फरीदाबाद से ही इशांत उर्फ गांधी नामक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था। उस वक्त क्राइम ब्रांच और आरोपी के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें इशांत के पैर में गोली लगी थी।

कब और कैसे हुआ हमला?

गौरतलब है कि 17 अगस्त की सुबह लगभग 5 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गुरुग्राम स्थित एल्विश यादव के घर पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई थीं। हमले के वक्त एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका पूरा परिवार अंदर था। गोलियों की आवाज से परिवार के सदस्य दहशत में आ गए थे।

भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात भाऊ गैंग ने ली थी। गैंग के सदस्य नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि एल्विश यादव ने बेटिंग ऐप का प्रचार कर कई परिवार बर्बाद किए हैं और यही वजह है कि अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।