Movie prime
PMC_Hospital

आगरा में 'दृश्यम' स्टाइल मर्डर, पति को मार कर बाथरूम में दफनाया, 46 दिन तक उसी में नहाती रही कातिल पत्नी

खीर में नींद की गोली मिलाकर दी खौफनाक मौत; पुलिस वेरिफिकेशन से घबराकर पत्नी ने जेठ के सामने उगला सच, जांच में जुटी पुलिस

Ad

 
dc
WhatsApp Group Join Now

Ad

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला ने 'दृश्यम' फिल्म की तर्ज पर अपने ही पति की हत्या कर दी और शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफन कर दिया। इतना ही नहीं, शातिर आरोपी पत्नी ने सबूत मिटाने के लिए बाथरूम में नया फर्श भी लगवा दिया और खुद 46 दिनों तक रोज उसी बाथरूम में नहाती रही। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पति के लापता होने की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। हालांकि, पुलिस के एक कड़े कदम के बाद इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया।

Ad
Ad

खीर में नींद की गोलियां मिलाकर दी मौत

पुलिस हिरासत में आई आरोपी पत्नी रूबी ने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रूबी ने पूरी साजिश के तहत पहले अपनी बेटियों और सास को जेठ के घर भेज दिया था। इसके बाद उसने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा को खाने में खीर दी, जिसमें उसने भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब सुरेंद्र बेहोश हो गया, तो उसने उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के बाथरूम का फर्श खोदकर उसमें दबा दिया।

Ad

पुलिस की एक तरकीब और घबरा गई कातिल पत्नी

यह मामला पिछले 46 दिनों से दबा हुआ था, लेकिन दो दिन पहले थाना सिकंदरा पुलिस सुरेंद्र के खिलाफ वर्ष 2017 के एक पुराने ट्रक चोरी के मामले में ऑनलाइन वेरिफिकेशन (सत्यापन) के लिए उसके घर पहुंची। घर पर रूबी मिली, जिसने हमेशा की तरह कहा कि उसके पति कई दिनों से लापता हैं।

Ad

इस पर पुलिसकर्मियों ने रूबी का फोटो खींच लिया और कहा कि यह ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस का यह कदम देखकर रूबी बुरी तरह घबरा गई कि कहीं उसका राज न खुल जाए।

जेठ के सामने रो पड़ी और उगल दिया सच

पुलिस के जाने के बाद बुरी तरह डरी रूबी ने अपने जेठ को फोन कर घर बुलाया। जेठ पहले से ही पारिवारिक कारणों (पेंशन न देने) को लेकर रूबी से नाराज थे। लेकिन रूबी की हालत देखकर उन्होंने जब प्यार से पूछा कि "अगर कोई बात है तो बता दो, हम किसी को नहीं बताएंगे।" जेठ के इस भरोसे पर रूबी का सब्र टूट गया और उसने कबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति को मार कर बाथरूम में दफनाया है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सर्च हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस, अकेले वारदात करने पर शक

पुलिस अब रूबी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) और उसके फोन की गूगल सर्च हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हत्या और शव को ठिकाने लगाने का तरीका कहां से सीखा। जब पुलिस ने उससे पूछा कि क्या उसने 'दृश्यम' फिल्म देखी थी, तो उसने बताया कि फिल्म बहुत पहले देखी थी और उसे उसकी कहानी याद थी। उसने कहा, "पति की हत्या के बाद जो समझ आया, मैंने वो किया।"

पुलिस का क्या है कहना? पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि एक अकेली महिला द्वारा पति की हत्या करना तो संभव है, लेकिन अकेले बाथरूम का फर्श खोदकर शव को दफनाना और फिर नया फर्श बनवा देना संदिग्ध लग रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में कोई और भी शामिल हो सकता है। फिलहाल, आरोपी महिला से पूछताछ जारी है।