Movie prime
PMC_Hospital

दिलजीत हत्याकांड: पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तीन और युवक हिरासत में, चार टीमें कर रही छानबीन

Ad

 
dil
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। होली की रात हुए डेकोरेटर दिलजीत उर्फ रंगोली हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की चार टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। हालांकि,अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। सोमवार को पुलिस ने दिलजीत के दोस्त से जुड़े तीन और युवकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा, चंदौली के एक युवक की भी पहचान की गई है।  

Ad

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से जांच

पुलिस अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज निवासी दिलजीत की हत्या को लेकर प्रेम-प्रसंग समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि हाल ही में दिलजीत किन-किन लोगों के संपर्क में था।  

Dev Bhattacharya

अपराधियों से जुड़े लोगों से संपर्क

  
जांच में सामने आया है कि दिलजीत हाल के दिनों में ऐसे लोगों के संपर्क में था, जो महंगी कारों में चलते हैं और बाउंसर रखते हैं। इसके अलावा, होली के दिन रामकटोरा इलाके में उसका कुछ युवकों से विवाद भी हुआ था। पुलिस इस विवाद और अन्य घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।  

Royal Hospital

मोबाइल रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस


डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि चार टीमें मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, जबकि सर्विलांस टीम दिलजीत के मोबाइल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। गौरतलब है कि होली की रात दिलजीत को उसके घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी गई थी। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

Abhay Singh

Navneeta

BNS