Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: महिला के बैंक खाते से 3 लाख की साइबर ठगी, FIR न दर्ज होने पर पहुंची पुलिस कमिश्नर ऑफिस

चोलापुर थाने में आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई न होने से पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, यूनियन बैंक खाते से 3 दिन में निकाले गए ₹2.96 लाख

Ad

 
cyber-thagi-varanasi-woman-bank-account-fraud-commissioner-office-complaint
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। चोलापुर थाना क्षेत्र के पाही गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी त्रिलोकी प्रसाद ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि उनके बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई है।

Ad
Ad

A post shared by Bhadaini Mirror (@bhadainimirrornews)

पीड़िता के अनुसार, उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुर्दहा शाखा के खाते से तीन अलग-अलग तिथियों में धोखाधड़ी पूर्वक रकम निकाली गई। उनके खाते से 10 अक्टूबर 2025 को ₹98,000, 11 अक्टूबर को ₹99,000, और 13 अक्टूबर को ₹99,000 रुपये निकाले गए। इस तरह कुल ₹2.96 लाख रुपये खाते से उड़ा लिए गए।

Ad

ऊषा देवी ने बताया कि जब उनके खाते से पैसे निकले, तब उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में खाते का बैलेंस देखने पर ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी और इसके बाद थाना चोलापुर में लिखित शिकायत भी दी।

लेकिन, पीड़िता का कहना है कि थाने में उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें केवल “आवेदन दे जाइए, काम हो जाएगा” कहकर टाल दिया गया। कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो FIR दर्ज की गई और न ही ठगों की पहचान करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया।

Ad

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दी गई अर्जी में ऊषा देवी ने मांग की है कि उनके आवेदन पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।