Movie prime
PMC_Hospital

Crime News: वाराणसी में मुंगेर निर्मित 2 पिस्टल के साथ असलहा तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाकर 'ऐशो-आराम' के लिए करता था सप्लाई

Operation Chakravyuh: रामनगर पुलिस ने टेंगरा मोड़ निवासी नितेश पाण्डेय को घेराबंदी कर पकड़ा; बुलेट पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, भारी मात्रा में कारतूस बरामद।

Ad

 
jih
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी कमिश्नरेट (Varanasi Commissionerate) की पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी (Arms Smuggling) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। रामनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक शातिर असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बिहार के मुंगेर (Munger, Bihar) निर्मित दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Ad
Ad

मुखबिर की सूचना पर 'आपरेशन चक्रव्यूह' में फंसा तस्कर

वाराणसी के पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन (ADCP Kashi, वैभव बांगर) के पर्यवेक्षण में रामनगर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।

दिनांक 21 मई 2026 को रामनगर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि एक संदिग्ध बुलेटसवार अवैध असलहा के साथ पीएसी तिराहे से दुर्गा मंदीर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 'आपरेशन चक्रव्यूह' के अन्तर्गत बावन बीघा मैदान से नाथूपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर बुलेट सवार को पकड़ लिया।

Ad

ऐशो-आराम और शौक पूरा करने के लिए करता था तस्करी

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नितेश पाण्डेय (उम्र 22 वर्ष), पुत्र शिवपूजन पाण्डेय, निवासी दयावती मोदी एकेडमी के पास, टेंगरा मोड़, भीटी, थाना रामनगर, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में नितेश के कब्जे से:

  • 02 अवैध पिस्टल (मुंगेर निर्मित)

  • 02 मैगजीन

  • 07 जिन्दा अवैध कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अवैध असलहों और कारतूस की खरीद-बिक्री का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि "इस काम से जो पैसे मिलते हैं, उससे मैं ऐशो-आराम और अपने शौक पूरा करता हूं।" नितेश ने बताया कि वह बरामद असलहों को करीब एक साल पहले बिहार के मुंगेर से खरीद कर लाया था।

Ad

ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर

अभियुक्त नितेश ने पुलिस को बताया कि आज भी वह इन असलहों को बेचने के लिए एक ग्राहक से मिलने गया था। लेकिन जब ग्राहक नहीं आया, तो वह वापस टेंगरा मोड़ अपने घर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे बावन बीघा मैदान के पास दबोच लिया।

पुलिस की टीम और विधिक कार्यवाही

रामनगर थाना पुलिस ने तस्कर नितेश पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0-0127/2026 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, उ0नि0 नितेश शर्मा, उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, हे0का0 राकेश सिंह, हे0का0 सूर्यप्रकाश तिवारी, हे0का0 रविन्द्र सिंह, रि0का0 आलोक कुमार और रि0का0 अभिनव कुमार शामिल रहे।