Movie prime
PMC_Hospital

कफ सिरप तस्करी: सरगना शुभम समेत 13 के खिलाफ 4124 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

करोड़ों की कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 6 मई को कोर्ट में पेश होंगे आरोपी, मास्टरमाइंड को दुबई से लाने की तैयारी तेज

Ad

 
court
WhatsApp Group Join Now

Ad

सोनभद्र, भदैनी मिरर: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में करोड़ों रुपये के अवैध कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने अपनी जांच का पहला महत्वपूर्ण चरण पूरा कर लिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य सरगना शुभम सहित 13 आरोपियों के खिलाफ 4124 पन्नों की विशालकाय चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की अदालत ने इस मामले पर सुनवाई भी शुरू कर दी है।

Ad
Ad

6 मई को सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी

पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी कि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को सम्मन जारी किया है। इन सभी को 6 मई को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में अब तक 15 नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से 13 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और शेष दो के खिलाफ विवेचना अभी भी जारी है।

Ad

क्या था पूरा मामला?

यह पूरा प्रकरण 18 अक्तूबर 2025 का है, जब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको पॉइंट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध कंटेनर पकड़े थे। इन कंटेनरों की तलाशी लेने पर 1,19,675 शीशी अवैध कफ सिरप बरामद की गई थी।

  • पिता-पुत्र पर भी शिकंजा: जांच में पता चला कि एक कंटेनर के लिए सिरप की व्यवस्था विनोद और उनके पुत्र संस्कार वर्मा ने की थी। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके खिलाफ आगे की जांच चल रही है।

  • दूसरे कंटेनर की जांच: पुलिस अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दूसरे कंटेनर पर सिरप किस फर्म के जरिए लोड किया गया था।

इन 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट

चार्जशीट में जिन प्रमुख नामों को शामिल किया गया है, उनमें कफ सिरप पकड़े जाने के दौरान मौके से गिरफ्तार बृजमोहन शिवहरे, रामगोपाल धाकड़ और हेमंत पाल शामिल हैं। इनके अलावा तस्करी नेटवर्क में शामिल निम्नलिखित लोगों के नाम भी हैं:

Ad
  • सहारनपुर: विशाल उपाध्याय, अभिषेक शर्मा

  • गाजियाबाद: सौरभ त्यागी, सादाब, संतोष भडाना

  • कानपुर: शिवकांत उर्फ शिव

  • जौनपुर: स्वप्निल केशरी

  • वाराणसी: दिनेश कुमार यादव

  • मध्य प्रदेश (टीकमगढ़): सुशील यादव उर्फ हल्कू

  • मास्टरमाइंड: शुभम (वर्तमान में दुबई में होने की आशंका)

सरगना शुभम की कुर्की और प्रत्यर्पण की तैयारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंग का सरगना शुभम फिलहाल विदेश (दुबई) फरार है। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया है। अब उसे प्रत्यर्पण संधि या अन्य कानूनी माध्यमों से वापस भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चार्जशीट किए गए 13 आरोपियों में से 12 पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।