Movie prime
PMC_Hospital

BHU ट्रामा सेंटर: महिला डॉक्टर से हुई छेड़खानी और अभद्रता, प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह समेत 2 बाउंसरों पर केस 

कैंसर सर्वाइवर महिला प्रोफेसर डॉ. मंजरी मिश्रा ने लगाए ट्रामा सेंटर प्रभारी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर गंभीर आरोप, धमकी, छेड़छाड़ और गाली-गलौज का मामला

Ad

 
FIR Copy
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। BHU ट्रामा सेंटर में जनरल सर्जरी के प्रोफेसर डॉक्टर शशि प्रकाश मिश्र के साथ हुआ दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद के दौरान बचाव करने गई प्रोफेसर शशि प्रकाश मिश्र की डॉक्टर पत्नी डॉ. मंजरी मिश्रा के साथ बाउंसरों ने बत्तमीजी की है। उनके साथ बाउंसरों ने सभी मर्यादाएं लांघ दी। छेड़खानी, अभद्रता और लज्जा भंग के आरोप लगाए है। तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह और उनके दो चहेते बाउंसर आशीष सिंह और धनंजय राय के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया है।
तहरीर के अनुसार, 26 मई की सुबह लगभग 10 बजे जब डॉक्टर मंजरी मिश्रा ट्रामा सेंटर जा रही थीं, तभी उनके पति डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा (प्रोफेसर, सर्जरी विभाग) के साथ सुरक्षाकर्मी आशीष सिंह द्वारा गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया जा रहा था। जब डॉ. मंजरी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उन्हें "मोटी", "औकात में रहो" जैसे अपमानजनक शब्द कहे गए। यही नहीं, दो अन्य बाउंसर – धनंजय राय और एक अन्य व्यक्ति (संभवत: हरपाल) ने गलत नीयत से हाथ लगाकर उन्हें धक्का दिया और उनका ‘लज्जा भंग’ करने की कोशिश की।
Ad
डॉ. मंजरी ने बताया कि जब उन्होंने यह पूरी घटना ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह को बताई तो उन्होंने उल्टे सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार को जायज ठहराते हुए डॉ. मंजरी को धमकाया। उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि “कैंसर से तो बच गई हो लेकिन आगे के परिणामों से नहीं बच पाओगी।”
डॉ. मंजरी ने इसे महिला गरिमा और कार्यस्थल की शुचिता पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार सिर्फ उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं कर रहा, बल्कि एक भय का वातावरण बना रहा है जिसमें कार्य करना मुश्किल हो गया है।
घटना के संबंध में डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा द्वारा विश्वविद्यालय के मुख्य आरक्षाधिकारी और निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। अब डॉ. मंजरी ने लंका थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है।
life line hospital