Movie prime
PMC_Hospital

बेटों से नाराज होकर कनपटी पर खुद को गोली मरने वाले किसान की मौत, बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज…

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। होली के दिन (25 मार्च) को  लाइसेंसी पिस्टल से खुद के कनपटी पर गोली मारने वाले किसान शिव प्रकाश सिंह (45) की इलाज के दौरान छह दिन बाद रविवार को मौत हो गई. मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हरिश्चंद्र घाट पर अंत्योष्टि कराई.

Ad

जानकारी के अनुसार कछवा रोड स्थित ठटरा गांव में किसान शिव प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ रहते है. होली के एक दिन पहले उन्होंने अपने दोनों बच्चों शुभम और सत्यम को बाल कटवाने के लिए कहा. होली के दिन सुबह ही वह अपने दोस्त से मिलने चले गए. वापस आकर देखा तो दोनों बच्चों ने बाल नहीं कटवाया था. इस पर शिव प्रकाश सिंह नाराज हो गए. उनका कहना था कि हमारे कहने का आखिर क्या फायदा हुआ. बच्चों ने कहा कि पापा आप शराब पीना छोड़ दें, तो हम लोग बाल कटवा लें. इसे लेकर शिव प्रकाश की उनके बेटों से कहासुनी हो गई. उसी दौरान उन्होंने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दायीं कनपटी पर खुद को गोली मार ली.

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. जहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई. शिव प्रकाश सिंह की मौत के बाद उनके तीनों बेटों, बेटी, पत्नी नीतू, पिता माता दयाल सिंह और मां श्यामा सिंह की हालत बेसुधों जैसी थी.