Home वाराणसी संविधान ज्ञान प्रतियोगिता: बंगाली टोला इंटर कॉलेज के 18 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, मिला प्रशस्ति पत्र

संविधान ज्ञान प्रतियोगिता: बंगाली टोला इंटर कॉलेज के 18 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, मिला प्रशस्ति पत्र

by Bhadaini Mirror
0 comments

वाराणसी। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने संविधान की सामान्य जानकारी को बढ़ावा देने और भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं से बच्चों को अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष पहल की है। संविधान लागू होने के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Ad Image
Ad Image

इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बंगाली टोला इंटर कॉलेज के 19 चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 380 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 18 छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुस्तकें प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

Ad Image

संविधान को जानना आवश्यक: वल्लभाचार्य पांडेय

Ad Image

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पांडेय ने कहा, “बच्चों को संविधान की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे भविष्य में जनहित में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहें।”

Ad Image
Ad Image

संस्था का सराहनीय प्रयास: प्रधानाचार्य

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश मणि पांडेय ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “संविधान में निहित मूल तत्वों को विद्यार्थी जीवन से ही समझने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। खेल-खेल में बच्चे संविधान के बारे में जो जानकारियां सीख रहे हैं, वे उनके जीवनभर काम आएंगी।”

Ad Image
Ad Image

संयोजन का उद्देश्य: बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. इंदु पांडेय ने बताया कि आशा ट्रस्ट अब तक 40,000 से अधिक बच्चों को इस गतिविधि में शामिल कर चुका है। “हमारा उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य के जागरूक नागरिक बनाना है।”

Ad Image

प्रतियोगिता में हर्ष कुमार, मनोज गुप्ता, प्रिंस कुमार, मोहम्मद रमजान, विशाल कुमार, श्रेष्ठ गुप्ता, और शिवम तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शैलेन्द्र जैसवाल, रामफल प्रधान, श्री प्रकाश नारायण सिंह, सुशील कुमार मिश्र, प्रतिमा यादव और मेजर विमल कुमार राय की प्रमुख भूमिका रही।

चयनित बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, और इस आयोजन ने संविधान के महत्व को बच्चों के दिलों में गहराई तक स्थापित करने का प्रयास किया।

Social Share

You may also like

Leave a Comment