Home वाराणसी वाराणसी: नेग के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस से भी हुई नोकझोंक

वाराणसी: नेग के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस से भी हुई नोकझोंक

by Ankita Yadav
0 comments

वाराणसी, भदैनी मिरर। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी गेट पर रविवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो दोनों पक्ष पुलिस से भी बहस करने लगे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों गुटों को मंडुआडीह थाने ले जाकर समझाने का प्रयास किया।

Ad Image
Ad Image

नेग के बंटवारे पर भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, एक किन्नर समूह श्रीराम नगर कॉलोनी में नेग इकट्ठा कर रहा था। इस दौरान दूसरे गुट को इसकी भनक लगी, और वे भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में नेग को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गुट पुलिस से भी उलझ गए।

Ad Image

उपद्रवी किन्नरों पर गंभीर आरोप

Ad Image

घटना स्थल पर पहुंची सलमान किन्नर ने बताया कि कुछ किन्नर जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज भी इन्हीं लोगों ने विवाद खड़ा किया। एक पक्ष नेग इकट्ठा कर रहा था, जबकि दूसरा गुट वहां पहुंचकर झगड़ा करने लगा। यह बहस हाथापाई में बदल गई।”

Ad Image
Ad Image
Ad Image

पुलिस ने बिगड़ती स्थिति पर पाया काबू

पुलिस ने समय रहते दोनों गुटों को शांत कराते हुए थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल माहौल को नियंत्रित कर लिया गया है। इस घटना ने क्षेत्र में अस्थायी रूप से तनाव का माहौल पैदा कर दिया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति पर काबू पा लिया गया।

Ad Image
Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment