Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: 150 साल पुरानी विरासत 'बनारस स्वर्ण कला केंद्र' का मीरापुर बसही में नया शोरूम खुला, धनतेरस-दिवाली पर मिल रहे खास ऑफर्स

पूर्व सांसद अतुल राय और एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने किया उद्घाटन; ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में छूट, निश्चित उपहार और मासिक बजट स्कीम का तोहफा

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

भदैनी मिरर (वाराणसी): काशी के सर्राफा व्यापार में अपनी शुद्धता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाने वाली लगभग 150 साल पुरानी प्रतिष्ठित दुकान 'बनारस स्वर्ण कला केंद्र एंड डॉटर्स' (Narayan and Daughters) ने अपनी एक और नई शाखा का शुभारंभ वाराणसी के मीरापुर बसही में किया है। इस नए प्रतिष्ठान के भव्य उद्घाटन समारोह में शहर की राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक हस्तियों ने शिरकत की।

Ad

 

 

अतिथियों ने सराही 150 वर्षों की अटूट विश्वसनीयता
उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि 'बनारस स्वर्ण कला केंद्र' काशी का करीब डेढ़ सौ साल पुराना और भरोसेमंद नाम है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में जब भी घरों में शादियां होती थीं, तो इसी दुकान के आभूषणों पर लोग आंख मूंदकर विश्वास करते थे। आज नए शोरूम के साथ इस ब्रांड ने अपनी पहुंच को और सुलभ बनाया है।

वहीं, विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रतिष्ठान परिवार को बधाई देते हुए कहा कि आभूषणों की खरीदारी में शुद्धता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण होती है। कई पीढ़ियों से चला आ रहा यह नाम ग्राहकों के भरोसे की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है।

 

11

 

कम मेकिंग चार्ज के लुभावने विज्ञापनों से सतर्क रहने की सलाह
प्रतिष्ठान के संचालक ऐश्वर्य जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों को नजदीकी सेवाएं और बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह नया शोरूम खोला गया है। मुगलसराय के बाद यह उनकी दूसरी शाखा है।

संचालकों ने ग्राहकों को जागरूक करते हुए कहा कि आजकल बाजार में कम मेकिंग चार्ज और बड़े विज्ञापनों का लालच देकर शुद्धता में हेरफेर करने के मामले सामने आते हैं। इसलिए ग्राहकों को हमेशा प्रामाणिक और जांचे-परखे शुद्ध आभूषण ही खरीदने चाहिए। सह-संचालिका अनुराधा जायसवाल ने कहा कि यह दुकान दादाजी और पिताजी के समय की विरासत है, जहां ग्राहकों को 100% शुद्धता की गारंटी मिलती है।

22

धनतेरस और दिवाली पर विशेष ऑफर्स व आसान किस्तें
त्योहारी सीजन को देखते हुए मीरापुर बसही स्थित नए शोरूम में ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स और सुविधाएं शुरू की गई हैं:

निश्चित उपहार व डिस्काउंट: धनतेरस और दिवाली के पावन पर्व पर हर खरीदारी पर एक निश्चित उपहार और मेकिंग चार्ज पर विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है।

मासिक बजट स्कीम (Easy Installments): कम बजट वाले ग्राहकों के लिए पार्ट-पेमेंट और आसान किस्तों (Monthly Budget Scheme) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे हर महीने छोटी बचत कर साल के अंत में अपनी पसंद का सोना खरीद सकें।