Movie prime
Ad

Stock Market Crash: युद्ध के तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2300+ अंक टूटा, निफ्टी लुढ़का

ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, कच्चा तेल 100 डॉलर पार; एशियाई बाजारों में 6% तक गिरावट

Ad

 
share market
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई और देखते ही देखते सेंसेक्स 2300 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी में 700 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

Ad
Ad

सुबह 9:25 बजे के आसपास बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2366 अंक गिरकर 76,552 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 717 अंक लुढ़ककर 23,732 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान में नजर आए।


सेंसेक्स के टॉप लूजर


शुरुआती कारोबार में कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली।

Ad
  • इंडिगो के शेयर में 7% से ज्यादा गिरावट
  • टाटा स्टील करीब 5.59% टूटा
  • मारुति सुजुकी में 5.40% की गिरावट
  • इटरनल में 5.19% की कमजोरी

एनएसई पर स्थिति बेहद कमजोर रही। करीब 249 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 2190 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा 403 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए।


खुलते ही भारी गिरावट

सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों में घबराहट दिखी।

  • सेंसेक्स 1862 अंकों की गिरावट के साथ 77,056 पर खुला
  • निफ्टी 582 अंक गिरकर 23,868 पर खुला

इससे पहले संकेत मिल चुके थे कि बाजार में भारी गिरावट आ सकती है।

Ad


गिफ्ट निफ्टी ने दिया था ‘ब्लैक मंडे’ का संकेत

सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 23,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 722 अंक नीचे था। इससे अंदेशा लग गया था कि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।


एशियाई बाजारों में भी मची तबाही

मध्य पूर्व में युद्ध के कारण एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली।

  • जापान का निक्की 225 इंडेक्स 6.22% गिरा 
  • टॉपिक्स इंडेक्स 5.27% टूटा
  • कोस्पी इंडेक्स में 8% से अधिक गिरावट

कोस्पी इंडेक्स में गिरावट इतनी तेज रही कि सर्किट ब्रेकर लागू करना पड़ा और ट्रेडिंग 20 मिनट के लिए रोक दी गई।


वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी लाल निशान में

अमेरिकी बाजारों के फ्यूचर्स में भी भारी गिरावट देखने को मिली।

  • डॉऊ जोंस फ्यूचर 950 अंक तक टूटा
  • एसएंडपी 500 फ्यूचर 100 अंक से अधिक गिरा
  • नैस्डैक फ्यूचर करीब 400 अंक नीचे


कच्चा तेल 100 डॉलर के पार

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज उछाल आया है।

  • ब्रेंट क्रूड 18% उछलकर 109.40 डॉलर प्रति बैरल
  • WTI क्रूड 20% बढ़कर 109.29 डॉलर प्रति बैरल

बताया जा रहा है कि हुर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और तेल उत्पादन में कटौती की आशंका के कारण कीमतों में तेजी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युद्ध और बढ़ता है तो तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं।


निवेशकों में बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों के अनुसार मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के कारण निवेशकों में घबराहट बढ़ी है। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है।
 

Ad