State Bank of India का बड़ा तोहफा: FD पर ब्याज दरें बढ़ीं, अब 6.50% तक रिटर्न
3 करोड़ से ज्यादा की FD पर 0.25% तक बढ़ोतरी, सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7% तक ब्याज; नई दरें 15 मार्च 2026 से लागू
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने बल्क FD (3 करोड़ रुपये से अधिक) पर 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट तक इजाफा किया है। नई ब्याज दरें 15 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं।


हालांकि, 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर पुरानी ब्याज दरें ही लागू रहेंगी। ऐसे में यह बदलाव खासतौर पर बड़े निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
अब मिलेगा 6.50% तक ब्याज
नई दरों के अनुसार, SBI अपने सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर 5.35% से लेकर 6.50% तक ब्याज दे रहा है।
-
46 दिन से 179 दिन: 5.10% से बढ़कर 5.35%
-
180 दिन से 1 साल से कम: 5.60% से बढ़कर 5.85%
-
1 साल से 2 साल: 6.25% से बढ़कर 6.50%
सीनियर सिटीजन को 7% तक फायदा
सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है।

-
46 दिन से 179 दिन: 5.60% से बढ़कर 5.85%
-
1 साल से 2 साल: 6.75% से बढ़कर 7.00%
बता दें कि SBI आमतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50% अधिक ब्याज देता है।
समय से पहले FD तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
SBI ने समय से पहले FD निकालने पर जुर्माने के नियम को भी स्पष्ट किया है। अगर कोई ग्राहक मैच्योरिटी से पहले FD तोड़ता है, तो उसे 1% तक का पेनल्टी देना होगा। यानी मिलने वाले ब्याज में से 1% की कटौती की जाएगी।

यह नियम नए डिपॉजिट के साथ-साथ पुराने डिपॉजिट के रिन्यूअल पर भी लागू होगा।
निवेशकों के लिए क्या है मतलब?
SBI का यह कदम उन निवेशकों के लिए अहम है जो सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में हैं। ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी FD को फिर से आकर्षक बना सकती है, खासकर बड़े निवेशकों और सीनियर सिटीजन के लिए।
