Movie prime
Ad

Share Market Crash: शेयर बाजार में 'ब्लैक मंडे', सेंसेक्स 1600+ अंक टूटा; कुछ ही मिनटों में निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ स्वाहा

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल और कच्चे तेल की कीमतों में 7% का तगड़ा उछाल।

Ad

 
share
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली/मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का सोमवार 'ब्लैक मंडे' साबित हुआ है। ग्लोबल मार्केट से मिले खराब संकेतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण दलाल स्ट्रीट पर आज सुबह भारी बिकवाली देखने को मिली। बाजार खुलते ही निवेशकों को कुछ ही मिनटों में करीब ₹8 लाख करोड़ का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Ad
Ad

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

आज सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1613 अंकों की भारी गिरावट के साथ 75,937 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 ने भी 461 अंकों का गोता लगाया और 23,589 के स्तर पर खुला। इंडिगो, मारुति और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में शुरुआत से ही कमजोरी देखी जा रही है।

Ad

निवेशकों की संपत्ति में भारी सेंध

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप, जो पिछले सत्र में ₹451 लाख करोड़ था, आज सुबह गिरकर ₹443 लाख करोड़ पर आ गया। यानी महज कुछ ही मिनटों के कारोबार में निवेशकों की ₹8 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें:

  1. अमेरिका-ईरान वार्ता विफल: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने के उद्देश्य से चल रही बातचीत बेनतीजा रही। इस वैश्विक अस्थिरता ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बुरी तरह प्रभावित किया है।

  2. कच्चे तेल में लगी आग: डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और युद्ध के आहट के बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 7.05% बढ़कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल का 100 डॉलर के पार जाना भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए शुभ संकेत नहीं है।

  3. डॉलर की मजबूती और रुपये की गिरावट: डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते भारतीय रुपया आज 93.28 के स्तर पर खुला, जो शुक्रवार के बंद भाव से 55 पैसे नीचे है।

ग्लोबल मार्केट का दबाव

एशियाई बाजारों में आज सुबह से ही लाल निशान में कामकाज हो रहा है। जापान का निक्केई 0.84% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.83% टूटा है। अमेरिकी बाजार के वायदा (Futures) भी 1% से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है।

Ad

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव

मजबूत डॉलर के कारण सोने की कीमतों में भी दबाव देखा गया। स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.1% गिरकर 4,694.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जो बीते एक हफ्ते का निचला स्तर है।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

Ad