Movie prime
Ad

450 रुपये में मोटापा व डायबिटीज कंट्रोल करने वाला सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन लॉन्च, Alkem समेत कई कंपनियों की एंट्री

Alkem Laboratories ने ‘Semasize’, ‘Obesema’ और ‘Hepaglide’ नाम से लॉन्च किया अपना इंजेक्शन; हफ्ते की लागत सिर्फ ₹450—अन्य कंपनियों ने भी उतारे जेनेरिक वर्ज़न

Ad

 
Motapa
WhatsApp Group Join Now

Ad

बिजनेस डेस्क  मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब भारत में पहली बार सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध होगा। Alkem Laboratories ने घोषणा की है कि वह सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को सिर्फ ₹450 साप्ताहिक लागत में बाजार में उतार रही है। कंपनी ने तीन ब्रांड—‘Semasize’, ‘Obesema’ और ‘Hepaglide’—के नाम से दवा लॉन्च की है, जिसकी मासिक कीमत ₹1800 तय की गई है।

Ad
Ad

यह कीमत बाजार में मौजूद दवाओं की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती मानी जा रही है। सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन का उपयोग मोटापा कम करने, वजन नियंत्रित रखने और टाइप-2 डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। दवा का उपयोग केवल चिकित्सक की सलाह पर ही किया जाना चाहिए।

Ad

✔ रखरखाव में भी कम खर्च

कंपनी ने जानकारी दी है कि उच्च खुराकों के लिए वह दोबारा इस्तेमाल होने वाले रीयूजेबल इंडेक्शन पेन उपलब्ध कराएगी। इससे मरीजों को हर बार नया डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं होगी, केवल कार्ट्रिज बदलने की लागत देनी होगी। इससे कुल खर्च और भी कम हो जाएगा।

Alkem Laboratories ने बताया कि दवा के फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इसी के आधार पर ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने निर्माण और बिक्री की मंजूरी दे दी है।

Ad

✔ कंपनी ने क्या कहा?

इंजेक्शन लॉन्च के दौरान कंपनी के सीईओ विकास गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि यह दवा उचित कीमत पर आसानी से उपलब्ध हो सके, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज इसका लाभ उठा सकें।

✔ कई बड़ी दवा कंपनियों ने भी लॉन्च किए जेनेरिक वर्ज़न

सेमाग्लूटाइड के पेटेंट खत्म होने के बाद अब कई भारतीय दवा कंपनियां भी इस बाजार में उतर आई हैं।

शनिवार को Sun Pharma, Dr. Reddy’s और Glenmark ने भी अपने-अपने सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के जेनेरिक संस्करण पेश किए।

🔹 Sun Pharma

  • ब्रांड नाम: ‘NovelTreat’ और ‘SemaTrinity’
  • कीमत: ₹750 से ₹2000 प्रति सप्ताह (डोज पर आधारित)

इन दवाओं के आने से मोटापा और डायबिटीज के इलाज का खर्च काफी कम होने की उम्मीद है।

✔ शेयर बाजार में अल्केम का प्रदर्शन

शुक्रवार को अल्केम लेबोरेट्रीज़ के शेयर बीएसई पर 0.32% बढ़कर ₹5257.75 पर बंद हुए। पिछले एक वर्ष में कंपनी के शेयरों में 7.24% की तेजी देखी गई है।

Ad