Movie prime
PMC_Hospital

Post Office की इस स्कीम के आगे SBI भी फेल! मात्र ₹100 से शुरू करें निवेश और पाएं शानदार ब्याज, देखें कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस vs SBI: कहाँ मिल रहा है कितना ब्याज?

Ad

 
India post
WhatsApp Group Join Now

Ad

बिजनेस डेस्क, भदैनी मिरर: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार आ रहे बदलावों के बीच, यदि आप अपने निवेश को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो रेकरिंग डिपॉजिट (RD) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। मौजूदा समय में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तुलना में पोस्ट ऑफिस (Post Office RD) अपनी आरडी स्कीम पर कहीं अधिक ब्याज दे रहा है।

Ad
Ad

लॉन्ग टर्म निवेश के लिहाज से पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम आपके पैसे को बढ़ाने में एसबीआई से कहीं आगे है। आइए समझते हैं कि दोनों जगहों पर निवेश करने पर आपको कितना फायदा या नुकसान होगा।

पोस्ट ऑफिस vs SBI: कहाँ मिल रहा है कितना ब्याज?

मौजूदा ब्याज दरों पर नजर डालें, तो दोनों संस्थाओं के ब्याज और रिटर्न में एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है:

Ad
  • SBI RD पर ब्याज दर: वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपनी आरडी पर 6.05% का ब्याज ऑफर कर रहा है।

  • Post Office RD पर ब्याज दर: वहीं, पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय आरडी स्कीम पर निवेशकों को 6.7% की दर से दमदार ब्याज मिल रहा है।

₹10,000 महीने के निवेश पर समझिए रिटर्न का पूरा गणित (कैलकुलेशन)

अगर आप हर महीने ₹10,000 का निवेश 5 साल (60 महीने) के लिए करते हैं, तो आपका कुल निवेश ₹6,00000 (6 लाख रुपये) होगा। इस पर दोनों जगह मिलने वाला रिटर्न इस प्रकार है:

स्कीम का नाम कुल निवेश ब्याज दर 5 साल बाद मिलने वाला कुल रिटर्न
Post Office RD ₹6,00,000 6.7% ₹7,14,000
SBI RD ₹6,00,000 6.05% ₹7,02,000

सीधा फायदा: इस कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो पोस्ट ऑफिस में आरडी करने पर आपको एसबीआई की तुलना में सीधे तौर पर ₹12,000 से अधिक का मुनाफा हो रहा है।

क्या होती है रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम?

आरडी उन नौकरीपेशा या मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान है, जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह एक साथ मोटी रकम जमा नहीं कर सकते। इसमें आपको हर महीने अपनी बचत के हिसाब से एक निश्चित राशि जमा करनी होती है, जिस पर सरकार या बैंक आपको फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी देते हैं।

Ad

पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office RD) की खास बातें

  • मात्र ₹100 से शुरुआत: आप महज ₹100 के न्यूनतम निवेश के साथ इस खाते को खोल सकते हैं।

  • लॉक-इन पीरियड: इसमें प्री-मैच्योर विड्रॉल (समय से पहले पैसा निकालने) की सुविधा 3 साल के बाद ही मिलती है।

  • नियम व शर्तें: यदि आप 5 साल की अवधि से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपको आरडी के ब्याज की जगह सिर्फ पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट (बचत खाते) का ही ब्याज मिलेगा।

एसबीआई आरडी (SBI RD) के नियम भी जानना जरूरी

  • शुरुआत: एसबीआई में भी आरडी खाता मात्र ₹100 से शुरू किया जा सकता है।

  • किश्त चूकने पर जुर्माना: यदि आप लगातार 6 किश्तें जमा नहीं कर पाते हैं, तो बैंक आपका खाता बंद कर देगा।

  • पेनाल्टी नियम: किस्त जमा करने में देरी होने पर एसबीआई प्रति ₹100 पर ₹1.50 की पेनाल्टी (जुर्माना) वसूलता है।