Movie prime
PMC_Hospital

LPG Price Hike Today: 1 अक्टूबर से कमर्शियल सिलेंडर हुआ ₹71.50 तक महंगा, जानें दिल्ली, पटना से लेकर आपके शहर में नया रेट

त्योहारों से ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा झटका, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं 

Ad

 
LPG
WhatsApp Group Join Now

Ad

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन (त्योहारों के मौसम) की शुरुआत के साथ ही आम जनता और कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹71.50 तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Ad

प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी के नए रेट (19 किलो)

इंडियन ऑयल (IOCL) द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, देश के विभिन्न शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गए हैं:

  1.  दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर अब ₹2,810 का हो गया है (सितंबर में यह ₹2,747.50 था)।
  2. पटना: सबसे ज्यादा ₹71.50 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद यहाँ सिलेंडर का दाम ₹3,100.50 पहुँच गया है।
  3. लखनऊ: ₹62.50 की बढ़ोतरी के बाद नया रेट ₹2,932.50 हो गया है।
  4. मुंबई: ₹63 की बढ़ोतरी के साथ नया दाम ₹2,764 हो गया है।
  5. चेन्नई: कमर्शियल सिलेंडर अब ₹2,983 का मिलेगा।
  6. अहमदाबाद: यहाँ नया रेट ₹2,831.50 हो गया है।
  7. भोपाल: ₹60 की बढ़ोतरी के बाद दाम ₹2,815 पहुँच गए हैं।
  8. लेह: देश में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में है, जहाँ ₹64.50 की बढ़ोतरी के बाद यह ₹3,450 का हो गया है।

घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम स्थिर

आम उपभोक्ताओं के राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है:

  1. दिल्ली: ₹942
  2. मुंबई: ₹941.50
  3. लखनऊ: ₹979.50
  4. पटना: ₹1,031.50
  5. चेन्नई: ₹957.50
  6. भोपाल: ₹947.50
  7. लेह: ₹1,179 (देश में सबसे महंगा)

कैसे तय होती हैं LPG की कीमतें?

तेल कंपनियां पिछले महीने की औसत अंतरराष्ट्रीय एलपीजी बेंचमार्क दरों और विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेक्स) दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को कमर्शियल गैस की कीमतें संशोधित करती हैं।

दूसरी तरफ, घरेलू रसोई गैस की दरों को पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जाता। आम उपभोक्ताओं को महंगाई से बचाने के लिए केंद्र सरकार की देखरेख में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां घरेलू गैस के दामों को नियंत्रित और स्थिर रखती हैं।

पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार ₹300 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर की लक्षित सब्सिडी (Targeted Subsidy) सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करती है, जो एक साल में अधिकतम 12 रिफिल तक मान्य है।