Movie prime
PMC_Hospital

LEAP India Shares Listing: लीप इंडिया की शेयर बाजार में प्रीमियम एंट्री, ₹166 पर लिस्ट हुए शेयर; जानें पूरी डिटेल

₹159 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹166 पर लिस्ट हुआ शेयर, जाने कंपनी के वित्तीय आंकड़े और IPO से जुड़ी हर बात

Ad

 
LEAP
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

भदैनी मिरर (डिजिटल डेस्क): लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस देने वाली प्रमुख टेक कंपनी लीप इंडिया (LEAP India) के शेयरों ने आज भारतीय शेयर बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर ₹159 के इश्यू प्राइस के मुकाबले लगभग 4.4% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं।

Ad
Ad

BSE और NSE पर लिस्टिंग का हाल

BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर कंपनी का शेयर ₹166 के भाव पर लिस्ट हुआ, जो कि इश्यू प्राइस से 4.4% ज्यादा है। वहीं, NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर इसकी लिस्टिंग ₹155.90 के स्तर पर देखने को मिली।

लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) करीब ₹7,011 करोड़ से ₹7,313 करोड़ के आसपास पहुंच गया। हालांकि, बाजार खुलते ही सुबह 10:05 बजे BSE पर शेयर लिस्टिंग प्राइस से 4% गिरकर ₹157.5 के आसपास कारोबार करता दिखा।

Ad

IPO को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

कंपनी ने अपने ₹2,480 करोड़ के IPO के लिए प्रति शेयर ₹151 से ₹159 का प्राइस बैंड तय किया था।

  • सब्सक्रिप्शन स्थिति: निवेशकों की तरफ से इस आईपीओ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 8.38 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ।

  • फ्रेश इश्यू व ओएफएस: इस पब्लिक इश्यू में ₹480 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹2,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।

  • फंड्स का इस्तेमाल: फ्रेश इश्यू से जुटाए गए ₹480 करोड़ में से लगभग ₹360 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्जों को चुकाने में करेगी, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट कार्यों में लगाई जाएगी।

FY26 में मुनाफा 66% बढ़ा

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है। वित्त वर्ष 2026 (FY26) में कंपनी का नेट प्रॉफिट (शुद्ध लाभ) 66% बढ़कर ₹62.3 करोड़ हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष (FY25) में ₹37.5 करोड़ था।

Ad

Ad

वहीं, इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू भी 56.4% की बढ़त के साथ ₹729.5 करोड़ पर पहुंच गया, जो FY25 में ₹466.5 करोड़ था। कुल आय की बात करें तो अन्य स्रोतों से हुई ₹17.8 करोड़ की आय को मिलाकर कंपनी की कुल आय ₹747.3 करोड़ रही।

क्या करती है LEAP India?

वर्ष 2013 में सनकी मैथ्यू (Sunil Mathew) द्वारा शुरू की गई LEAP India सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स इक्विपमेंट पूलिंग का काम करती है। कंपनी लकड़ी के पैलेट्स, फोल्डेबल लार्ज कंटेनर्स और इन्वेंट्री मूवमेंट जैसे एसेट-लाइट सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।

  • क्लाइंट बेस: FY26 के अंत तक कंपनी के 1,000 से अधिक ग्राहक थे, जिनमें कोका-कोला (Coca-Cola), मारिको (Marico), पैनासोनिक (Panasonic), हायर (Haier) और डाइकिन (Daikin) जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

  • नेटवर्क: कंपनी के पास 1.47 करोड़ से अधिक एसेट्स (90 लाख पैलेट्स और 57 लाख से अधिक कंटेनर्स) का विशाल नेटवर्क है। कंपनी 29 से अधिक वेयरहाउस और 10,100 से ज्यादा टचपॉइंट्स के जरिए पूरे देश में अपनी सेवाएं देती है।