जियो ने लॉन्च किए अनलिमिटेड 4G-5G डेटा वाले नए प्लान, ₹399 में 28 दिन और ₹3,999 में सालभर की वैलिडिटी
10वीं एनिवर्सरी के बीच पेश हुए नए रिचार्ज प्लान और ऐड-ऑन पैक, ₹15 से अनलिमिटेड 5G डेटा और ₹50 में रातभर अनलिमिटेड डेटा का विकल्प
भदैनी मिरर, टेक। टेलिकॉम कंपनी जियो (Jio) ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'Happy New Year 2.0' ऑफर की घोषणा करते हुए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा वाले नए रिचार्ज प्लान तथा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किए हैं। कंपनी के इस लाइनअप में 399 रुपये का मासिक-अवधि प्लान, 3,999 रुपये का वार्षिक प्लान, 15 रुपये व 25 रुपये के शॉर्ट-टर्म 5G ऐड-ऑन और 50 रुपये का नाइट डेटा पैक शामिल है।

₹399 और ₹3,999 के अनलिमिटेड 4G-5G प्लान की खासियतें
-
₹399 प्लान (28 दिन वैधता): इस प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी गई है। इसके साथ 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioTV के माध्यम से Hollywood व FanCode एक्सेस, JioGames मोबाइल सब्सक्रिप्शन, JioAICloud पर 50GB स्टोरेज, JustDial Lite, हाइपरलोकल कूपन और Digital Diary जैसी सेवाएं शामिल हैं।
-
₹3,999 एनुअल प्लान (365 दिन वैधता): पूरे एक वर्ष की वैधता वाले इस प्लान में 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसमें 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioTV के जरिए Hollywood व FanCode एक्सेस और JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।
₹15 से अनलिमिटेड 5G डेटा और ₹50 में रातभर डेटा का विकल्प
अल्पकालिक और विशेष जरूरतों के लिए कंपनी ने कई ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं:
-
अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन: 15 रुपये का पैक 1 दिन और 25 रुपये का पैक 2 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिनमें बिना किसी डाउनलोड लिमिट या स्पीड थ्रॉटलिंग के अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है।
-
अनलिमिटेड नाइट डेटा पैक (₹50): 28 दिन की वैधता वाले इस पैक के तहत यूजर्स रोजाना रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। रात में उपयोग किया गया डेटा मुख्य प्लान के दिन वाले डेटा बैलेंस से अलग रखा जाएगा।
कब से और कहां से कर सकेंगे रिचार्ज?
जानकारी के अनुसार, 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले अनलिमिटेड डेटा प्लान तथा 25 रुपये वाला अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन 24 नवंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि 15 रुपये का पैक पहले से ही उपलब्ध है। वहीं 50 रुपये वाला Unlimited Night Data पैक 26 नवंबर से शुरू होगा। यूजर्स MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स और देशभर के रिटेलर्स के माध्यम से इन प्लान्स से रिचार्ज कर सकेंगे।
