Movie prime
PMC_Hospital

ITC Share Price: नेट प्रॉफिट में 27% की बड़ी गिरावट, फिर भी 4% क्यों भागा ITC का शेयर? जानें वजह

टैक्स का बोझ बढ़ने से Q1 में नेट प्रॉफिट 27% घटकर ₹3,579 करोड़ पर आया।

Ad

 
share market
WhatsApp Group Join Now

Ad

बिजनेस डेस्क,: एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) के पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे सामने आने के बाद सोमवार को शेयर बाजार में इसका शेयर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि कंपनी के नेट प्रॉफिट में उम्मीद से अधिक गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹292.50 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

Ad
Ad

सोमवार को बाजार खुलते ही शेयर ₹282.60 के स्तर पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान इसमें लगातार खरीदारी देखी गई।

Q1 Results: नेट प्रॉफिट घटा, पर रेवेन्यू में हुई भारी बढ़ोतरी

अप्रैल से जून 2026 की पहली तिमाही के दौरान टैक्स का बोझ बढ़ने के कारण आईटीसी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रह गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹5,113 करोड़ रहा था।

Ad

हालाँकि, कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू ने निवेशकों को राहत दी है। Q1 में कंपनी की कुल आय 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹21,694 करोड़ थी। वहीं, कंपनी का एबिटा (EBITDA) 27.90% लुढ़का है।

सिगरेट कारोबार ने भरी हुंकार, रेवेन्यू 73% बढ़ा

शेयर में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी का सिगरेट कारोबार रहा। जून तिमाही में आईटीसी के सिगरेट बिजनेस से मिलने वाला ऑपरेटिंग रेवेन्यू 73.71% उछलकर ₹16,596.67 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल समान अवधि में ₹9,553.86 करोड़ था। सिगरेट सेगमेंट में आए इस बड़े उछाल से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Ad

लंबी अवधि में कैसा रहा है ITC का ट्रैक रिकॉर्ड?

पिछले कुछ समय से आईटीसी के शेयर बाजार में संघर्ष करते दिखे हैं:

  • 6 महीने का प्रदर्शन: शेयरों में करीब 8% की गिरावट।

  • 1 साल का प्रदर्शन: स्टॉक में 30% का करेक्शन।

  • 2 से 3 साल का प्रदर्शन: पिछले 2 वर्षों में 37% और 3 वर्षों में 32% तक का नुकसान।

कंपनी का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर (52-week High) ₹426.50 और निचला स्तर (52-week Low) ₹275 है। वर्तमान में कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग ₹3.63 लाख करोड़ है।

(डिस्क्लेमर: भदैनी मिरर पर दी गई यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार के शेयर निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।)