Movie prime
PMC_Hospital

ISRO Recruitment 2026: इसरो में वैज्ञानिक और इंजीनियर के 93 पदों पर निकली भर्ती

ISRO Recruitment 2026: इसरो में साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर बंपर वैकेंसी, GATE स्कोर से होगा चयन

Ad

 
isro
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर जॉब्स डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में वैज्ञानिक/इंजीनियर 'SC' (Scientist/Engineer ‘SC’) के 93 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ad
Ad

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तय की गई है।

विभिन्न केंद्रों के लिए होगी भर्ती

यह भर्तियाँ इसरो के देशभर में स्थित विभिन्न केंद्रों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, श्रीहरिकोटा, महेंद्रगिरी, हसन और वलियामाला के लिए की जा रही हैं।

Ad

पद और ट्रेड वार वैकेंसी का विवरण 

इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं के आधार पर कुल 93 पदों को विभाजित किया गया है:

इंजीनियरिंग ब्रांच (Discipline) पदों की संख्या (Vacancies)
इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) 35
मैकेनिकल (Mechanical) 26
कंप्यूटर साइंस (Computer Science) 13
सिविल (Civil) 10
इलेक्ट्रिकल (Electrical) 04
आरएसी (Refrigeration & AC) 02
आर्किटेक्चर (Architecture) 02
सिविल - PRL (स्वायत्त निकाय) 01
कुल पद (Total) 93

योग्यता और चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों के पास संबंधित विषय में प्रासंगिक इंजीनियरिंग डिग्री (B.E/B.Tech) होनी चाहिए।

  • GATE स्कोर जरूरी: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में वैध GATE 2025 या GATE 2026 का स्कोर होना अनिवार्य है।

  • शॉर्टलिस्टिंग नियम: उम्मीदवारों को उनके GATE मार्क्स या रैंक के आधार पर नहीं, बल्कि केवल GATE स्कोर के आधार पर 1:7 के अनुपात में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट और वेटेज: इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के पदों के लिए अंतिम चयन 50% वेटेज GATE स्कोर को और 50% वेटेज इंटरव्यू को देकर किया जाएगा। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा (आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी)।

इंटरव्यू और टीए

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार के दौरान उनके तकनीकी ज्ञान, विषय की समझ, प्रेजेंटेशन, संचार कौशल और अकादमिक प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों को इसरो के नियमों के अनुसार सबसे छोटे रेल मार्ग से सेकंड क्लास स्लीपर ट्रेन किराए का भुगतान (Reimbursement) किया जाएगा।

Ad

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।

  2. करियर (Careers) सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

  3. नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर रजिस्टर्ड उम्मीदवार भी अपनी पात्रता जांचकर आवेदन कर सकते हैं।

  4. आवेदन फॉर्म में अपना सही विवरण, एक्टिव ईमेल आईडी और GATE स्कोर की सही जानकारी भरें (गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है)।

  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर को भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।