Movie prime
PMC_Hospital

शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 318 अंक लुढ़ककर बंद; निफ्टी भी 25,150 के नीचे फिसला

शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 318 अंक लुढ़ककर बंद; निफ्टी भी 25,150 के नीचे फिसला

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

नई दिल्ली / मुंबई (भदैनी मिरर): घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार को) बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला। बैंकिंग, ऑटो और वित्तीय सेवाओं के शेयरों में लगातार संघर्ष के चलते प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। पिछले तीन दिनों से बाजार में जारी तेजी की यह रैली आज थम गई।

Ad
Ad

कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक स सेंसेक्स (Sensex) 318.35 अंक (-0.38%) की कमजोरी के साथ 81,592.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) भी 160.10 अंक (-0.63%) टूटकर 25,139.25 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। इसके अलावा, विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 94.24 (प्रोविजनल) के स्तर पर बंद हुआ।

कैसी रही बाजार की चाल और किन शेयरों में आई गिरावट?

सेंसेक्स और निफ्टी के कमजोर प्रदर्शन के बीच बाजार के दिग्गज शेयरों में बिकवाली हावी रही।

  • एमएंडएम (M&M) और बीईएल (BEL) के शेयरों में दो-दो प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

  • व्यापक बाजार में बिकवाली के दबाव के कारण ऑटो, वित्तीय सेवाओं (Financial Services), बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।

फार्मा सेक्टर ने संभाला मोर्चा

एक तरफ जहां चौतरफा बिकवाली से बाजार दबाव में था, वहीं दूसरी ओर फार्मा, हेल्थकेयर और मिड-स्माॅल हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों ने विपरीत रुझान (तेजी) दिखाया। इन रक्षात्मक शेयरों में आई खरीदारी के चलते बाजार को अपनी गिरावट को और अधिक बढ़ने से रोकने में कुछ हद तक मदद मिली।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों के बीच आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है।