Movie prime
Ad

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी हलचल, एक महीने में 10,000 रुपये से ज्यादा गिरा भाव, चांदी भी हुई धड़ाम

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए रुपये का असर: एक महीने में ₹10131 सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी ₹32896 फीकी पड़ी।

Ad

 
gold
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): सर्राफा बाजार में निवेश करने वालों और शादियों की खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। पिछले एक महीने के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियंस एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, जहाँ सोना 10 हजार रुपये से अधिक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में 32 हजार रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड गिरावट आई है।

Ad
Ad

एक महीने में भारी गिरावट

आंकड़ों पर गौर करें तो 10 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,436 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार (10 अप्रैल) तक गिरकर 1,50,305 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी एक महीने में सोने के दाम 10,131 रुपये कम हुए हैं।

चांदी की बात करें तो 10 मार्च को इसकी कीमत 2,72,830 रुपये प्रति किलो थी, जिसमें 32,896 रुपये की बड़ी कटौती दर्ज की गई। शुक्रवार शाम चांदी का भाव 2,39,934 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

Ad

कैरेट के हिसाब से आज के ताजा भाव (Gold Rate Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम कुछ इस प्रकार हैं:

गोल्ड कैटेगरी कीमत (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹1,50,305
23 कैरेट ₹1,49,725
22 कैरेट (ज्वैलरी गोल्ड) ₹1,37,700
18 कैरेट ₹1,12,745
14 कैरेट ₹87,941

एक हफ्ते में दिखी मामूली रिकवरी

हालांकि लंबे समय की गिरावट के बाद पिछले एक हफ्ते में बाजार में हल्की तेजी देखी गई है। 6 अप्रैल को सोना 1,47,891 रुपये पर था, जो शुक्रवार शाम तक 2,436 रुपये बढ़कर 1,50,327 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में सुधार और घरेलू स्तर पर शादियों का सीजन शुरू होने के कारण फिजिकल गोल्ड की डिमांड बढ़ी है, जिससे कीमतों में यह मामूली उछाल आया है।

Ad

क्यों बदल रहे हैं दाम?

कीमतों में बदलाव का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति और रुपये की रिकवरी है। एक समय डॉलर 95 रुपये के स्तर को पार कर गया था, लेकिन रुपये की मजबूती ने सोने की कीमतों पर लगाम लगाई है।

(डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें।)

Ad