EICMA 2026: Royal Enfield Continental GT 750 का जलवा! जानें फीचर्स, डिजाइन और दमदार इंजन की पूरी डिटेल
रॉयल एनफील्ड ने पर्दा उठाया अपनी सबसे पावरफुल बाइक पर; फेयरिंग और नॉन-फेयरिंग वेरिएंट्स के साथ नया डिजिटल कॉकपिट शामिल।
ऑटो डेस्क, भदैनी मिरर: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अंतरराष्ट्रीय ऑटो शो EICMA 2026 के मंच पर अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक Continental GT 750 से आखिरकार पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कैफे रेसर सीरीज को एक बड़ा अपग्रेड देते हुए इस शक्तिशाली मोटरसाइकिल को ग्लोबली अनवेल्ड किया है। GT 750 अब तक की रॉयल एनफील्ड की सबसे पावरफुल प्रोडक्शन बाइक के रूप में पेश की गई है, जिसमें पावर और लुक्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

दो अलग-अलग वेरिएंट्स और राइडिंग पोस्चर
कंपनी ने इस नए मॉडल को दो अलग-अलग वेरिएंट्स—फेयर्ड (Faired) और अनफेयर्ड (Unfaired) में पेश किया है:
-
अनफेयर्ड वेरिएंट (Unfaired Version): यह बाइक के पारंपरिक कैफे रेसर लुक को बरकरार रखती है। मिनिमल बॉडीवर्क के साथ इसका प्रोफाइल काफी क्लीन और स्पॉटी है। यह डेली राइडिंग और शहर के ट्रैफिक के लिए ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकती है।
-
फेयर्ड वेरिएंट (Faired Version): इसमें आगे की तरफ बॉडीवर्क (फेयरिंग) जोड़ा गया है, जो इसे क्लासिक रेसिंग लुक देता है। इस मॉडल में हैंडलबार को थोड़ा नीचे की तरफ सेट किया गया है, जिससे राइडर को एक अग्रेसिव (Aggressive) और कमिटेड राइडिंग पोस्चर मिलता है। यह वेरिएंट स्पीड और रेसिंग के शौकीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नया और दमदार 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन
Continental GT 750 का सबसे मुख्य आकर्षण इसका 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन है। यह इंजन मौजूदा 650cc इंजन का ही एक अपग्रेटेड वर्जन है। हालांकि रॉयल एनफील्ड ने अभी तक इसके सटीक हॉर्सपावर (BHP) और टॉर्क (Torque) के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह परफॉर्मेंस के मामले में नए मानक स्थापित करेगी।
हाइब्रिड ट्विन-पॉड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो बाइक में मॉडर्न टेक्नोलॉजी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें हाइब्रिड ट्विन-पॉड TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कंपनी ने Continental GT सीरीज की पारंपरिक दो-डायल (Twin-Dial) वाली पहचान को बनाए रखते हुए उसमें आधुनिक डिस्प्ले तकनीक को जोड़ा है, जिससे राइडर को विंटेज फील के साथ-साथ सभी जरूरी नेविगेशन और व्हीकल डेटा की सुविधा मिलेगी।
बेहतर सस्पेंशन और प्रीमियम क्वालिटी
रॉयल एनफील्ड का दावा है कि GT 750 में पहले के मॉडल्स की तुलना में कंपोनेंट क्वालिटी, सस्पेंशन, ब्रेक्स और ओवरऑल मेकैनिकल सेटअप को काफी मजबूत और प्रीमियम बनाया गया है। यह बाइक Continental GT 650 की तुलना में ज्यादा सॉलिड और स्पॉटी राइडिंग एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।
आकर्षक कलर ऑप्शंस
EICMA 2026 के शोकेस में Royal Enfield ने Continental GT 750 को तीन बेहद आकर्षक और स्पॉटी कलर शेड्स में प्रदर्शित किया है:
-
रेड लाइन (Red Line)
-
टीटी ब्लू (TT Blue)
-
मास्टर क्लीन (Master Clean)
अपने नए अवतार, एडवांस्ड फीचर्स और दमदार इंजन के साथ Royal Enfield Continental GT 750 भारतीय और वैश्विक बाजार में प्रीमियम मिड-वेट बाइक सेगमेंट में एक नया इतिहास रचने को तैयार है।
