Movie prime
PMC_Hospital

Best FD Rates: SBI, BOB और इंडियन बैंक ने शुरू की स्पेशल FD स्कीम्स, मिल रहा है 7.10% तक का बंपर ब्याज

शेयर बाजार और सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के बीच एफडी बना सुरक्षित निवेश; अमृत वृष्टि सहित इन योजनाओं में निवेश का मौका

Ad

 
Rupee and dowler
WhatsApp Group Join Now

Ad

बिजनेस डेस्क (भदैनी मिरर): वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में मध्यम वर्ग और सुरक्षित निवेश चाहने वाले निवेशकों के सामने यह बड़ा सवाल है कि वे अपना पैसा कहाँ लगाएं? पिछले एक साल में शेयर बाजार जहाँ 7 फीसदी से अधिक लुढ़क चुका है, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे जोखिम भरे माहौल में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है, जहाँ रिटर्न की पूरी गारंटी मिलती है।

Ad
Ad

मौजूदा समय में कई प्रमुख सरकारी बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए स्पेशल एफडी योजनाएं चला रहे हैं, जिनमें 2.5 प्रतिशत से लेकर 8 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न मिल रहा है। आइए जानते हैं देश के बड़े बैंकों की इन खास स्कीम्स के बारे में:

1. SBI की 'अमृत वृष्टि' योजना (SBI Amrit Vrishti)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की यह बेहद लोकप्रिय स्पेशल एफडी स्कीम है।

Ad
  • अवधि: 444 दिन

  • निवेश सीमा: न्यूनतम 1000 रुपये से लेकर अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक।

  • ब्याज दरें:

    • सामान्य नागरिक: 6.45%

    • सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक): 6.95%

    • सुपर सीनियर सिटीजन: 7.05%

  • खास बात: इस स्कीम में ग्राहकों को हर महीने, तिमाही या छमाही पर मैच्योरिटी (ब्याज निकासी) का विकल्प मिलता है।

  • पेनाल्टी नियम: यदि आप समय से पहले (Pre-mature) पैसा निकालते हैं, तो 5 लाख रुपये तक की एफडी पर 0.5% और 5 लाख रुपये से अधिक की राशि पर 1% की पेनाल्टी लगेगी।

2. इंडियन बैंक 'IND सिक्योर एफडी' (Indian Bank IND Secure FD)

इंडियन बैंक की यह 444 दिनों वाली स्कीम आकर्षक ब्याज दरों के कारण निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है।

  • अवधि: 444 दिन

  • निवेश सीमा: 1000 रुपये से 3 करोड़ रुपये तक।

  • ब्याज दरें:

    • सामान्य नागरिक: 6.60%

    • सीनियर सिटीजन: 7.10%

    • सुपर सीनियर सिटीजन: 7.35%

  • खास बात: इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि ग्राहकों को मैच्योरिटी से पहले भी बिना किसी कड़े प्रतिबंध के पैसा निकालने की अनुमति दी गई है।

3. बैंक ऑफ बड़ौदा 'बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम' (bob Square Drive)

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भी अपने ग्राहकों के लिए 444 दिनों की विशेष एफडी स्कीम पेश की है।

  • अवधि: 444 दिन

  • ब्याज दरें: इस स्कीम के तहत बैंक 6.45% से लेकर 7.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

    • सामान्य नागरिक: 6.45%

    • सीनियर सिटीजन: 6.95%

    • सुपर सीनियर सिटीजन: 7.05%

बुजुर्गों के लिए स्पेशल केयर स्कीम्स

बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ अन्य विशेष योजनाएं भी जारी रखी हैं:

Ad

SBI वी केयर डिपॉजिट (SBI WeCare): इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल और 10 साल की लंबी अवधि की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट (0.50%) अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है।

इसके अलावा इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक भी अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को आम नागरिकों की तुलना में स्पेशल एफडी के तहत ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका दे रहे हैं। सुरक्षित भविष्य और गारंटीड कमाई के लिए यह निवेश का सबसे सही समय साबित हो सकता है।