Movie prime
PMC_Hospital

Bengaluru Mumbai Vande Bharat Sleeper: बेंगलुरु-मुंबई के बीच जल्द दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, 24 की जगह 16 घंटे में तय होगा 1137 KM का सफर

दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से बचेंगे 6 से 8 घंटे; नाश्ते-खाने के साथ लगभग ₹3000 हो सकता है 3AC का किराया।

Ad

 
fxg
WhatsApp Group Join Now

Ad

रेलवे/बिजनेस डेस्क (भदैनी मिरर): बेंगलुरु से मुंबई के बीच रेल यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दोनों प्रमुख महानगरों के बीच 1,137 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर भारतीय रेलवे जल्द ही अत्याधुनिक 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' (Vande Bharat Sleeper Train) शुरू करने जा रही है। इस प्रीमियम स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 6 से 8 घंटे तक घट जाएगा और यात्री 24 घंटे की जगह मात्र 16 घंटे में अपनी मंजिल तक पहुँच सकेंगे।

Ad

यह दक्षिण भारत की पहली और देश की बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा होगी।

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर: संभावित टाइम टेबल और समय

प्रस्तावित योजना के मुताबिक, यह ट्रेन पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड और डबल ट्रैक वाले 1,137 किमी लंबे रूट पर 130 किमी प्रति घंटे तक की गति से दौड़ेगी।

  • बेंगलुरु से मुंबई: ट्रेन सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT Bengaluru) से शाम 7:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पहुंचेगी। इस तरह यात्रा में कुल 16 घंटे 5 मिनट का समय लगेगा।

  • मुंबई से बेंगलुरु: वापसी में ट्रेन CSMT मुंबई से रात 8:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी, जिसमें लगभग 15 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।

वर्तमान में इस रूट पर सामान्य ट्रेनों से सफर पूरा करने में 22 से 24 घंटे का समय लगता है।

संभावित स्टॉपेज और ट्रेन नंबर

सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर के संभावित ट्रेन नंबर 27651 और 27652 हो सकते हैं। रास्ते में यह ट्रेन मुख्य रूप से इन स्टेशनों पर रुक सकती है:

  1. अनंतपुर

  2. गुंतकल

  3. रायचूर

  4. कलबुर्गी

  5. सोलापुर

  6. पुणे

  7. कल्याण

हालांकि, स्टॉपेज और शुरुआती स्टेशन (SMVT या KSR बेंगलुरु) को लेकर अंतिम आधिकारिक घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द की जाएगी।

16 कोच और लग्जरी सुविधाएं, कितना होगा किराया?

इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनका निर्माण भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) के सहयोग से किया है।

  • कोच की संरचना: 11 कोच 3AC, 4 कोच 2AC और 1 कोच 1AC श्रेणी का होगा।

  • संभावित किराया: 3AC श्रेणी का एक तरफ का किराया लगभग ₹3,000 रहने का अनुमान है, जिसमें केटरिंग (नाश्ता और खाना) भी शामिल रहने की उम्मीद है।

हवाई सफर की तुलना में किफायती किराया, बेहतर सुविधाएं और रातभर में आरामदायक सफर पूरा होने के कारण रेलवे को उम्मीद है कि यह ट्रेन यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय साबित होगी।