Movie prime
PMC_Hospital

Bank Holidays in September 2026: सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने शहर की हॉलिडे लिस्ट

जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और रविवार समेत सितंबर महीने में 13 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित; बैंक जाने से पहले देखें पूरी सूची।

Ad

 
September
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

डिजिटल डेस्क (भदैनी मिरर)। सितंबर का महीना शुरू हो रहा है और यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम—जैसे पासबुक अपडेट कराना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, केवाईसी (KYC) पूरा कराना या डोरमेंट अकाउंट को एक्टिव कराना है—तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, सितंबर 2026 में रविवार और शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Ad
Ad

किसी भी असुविधा से बचने के लिए शाखा जाने से पहले छुट्टियों की यह पूरी सूची अवश्य देख लें:

रविवार और शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां (देशभर में लागू)

  •  6 सितंबर: रविवार (सप्ताहिक अवकाश)
  • 12 सितंबर: दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
  • 13 सितंबर: रविवार (सप्ताहिक अवकाश)
  • 20 सितंबर: रविवार (सप्ताहिक अवकाश)
  • 26 सितंबर: चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
  •  27 सितंबर: रविवार (सप्ताहिक अवकाश)

त्योहारों और क्षेत्रीय पर्वों के कारण छुट्टियों की सूची

  •  4 सितंबर (जन्माष्टमी / कृष्ण जयंती): अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, हैदराबाद आदि सर्कलों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 सितंबर (श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि): गुवाहाटी में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी / हरतालिका): मुंबई, नागपुर, बेंगलुरू, बेलापुर, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 सितंबर (संवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी दूसरा दिन): अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
  • 21 सितंबर (श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि): गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 22 सितंबर (करमा पूजा): रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 23 सितंबर (महाराजा हरि सिंह जयंती): जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर (इंद्रजात्रा): गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाओं का उपयोग निर्बाध रूप से कर सकेंगे। नकदी निकासी और ऑनलाइन ट्रांसफर जैसी डिजिटल सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी।

Ad