Movie prime
Ad

राम नवमी और वीकेंड के कारण इस सप्ताह कई शहरों में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी छुट्टी लिस्ट

26 से 29 मार्च तक कई राज्यों में लगातार बैंक हॉलिडेज; जानें किस शहर में कब रहेगी छुट्टी

Ad

 
bank holiday
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। राम नवमी के त्योहार और सप्ताहांत के चलते इस सप्ताह देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। कई शहरों में 26 से 29 मार्च तक बैंक लगातार चार दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसी कारण बैंक से जुड़े जरूरी काम करने वाले लोगों को पहले से ही अपनी योजना बना लेनी चाहिए।

Ad
Ad

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह विभिन्न शहरों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

26 मार्च (गुरुवार) — श्री राम नवमी

इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद:
अहमदाबाद, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला।

Ad

27 मार्च (शुक्रवार) — श्री राम नवमी (चैते दशैन)

इन शहरों में रहेगी छुट्टी:
भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा।

28 मार्च (शनिवार) — चौथा शनिवार

देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

 29 मार्च (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश

हर रविवार की तरह इस दिन भी बैंक नहीं खुलेंगे।

मार्च की आखिरी छुट्टी — 31 मार्च

महावीर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक अवकाश रहेगा।

मार्च माह में होली से लेकर ईद तक कई लगातार छुट्टियों ने बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित किया है, ऐसे में ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग का अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Ad

अप्रैल में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

3 अप्रैल — गुड फ्राइडे

इन प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे:
अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर।

14 अप्रैल — अंबेडकर जयंती, तमिल न्यू ईयर और बैसाखी

इस दिन भी कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य सप्ताह की शुरुआत में ही निपटा लें और छुट्टियों के दौरान नेटबैंकिंग/UPI का उपयोग करें।

Ad